लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में सुंदर, टैन-फ्री पांव पाने के लिए घर बैठे करें ये 5 काम, पार्लर जाने की जरूरत नहीं

By गुलनीत कौर | Updated: June 8, 2019 13:19 IST

धूप की हानिकारक किरणों से होने वाली टैनिंग से बचने के लिए पांव पर भी सनस्क्रीन लोशन लगाएं। सुबह और शाम दो बार लगाएं

Open in App

गर्मियों में कहीं हमारा चेहरा सूरज की तेज धूप से काला ना हो जाए। चेहरे के साथ गर्दन और बाजुओं पर टैनिंग ना आ जाए। अधिक हीट के कारण एक्ने, स्किन रैशेस की समस्या ना हो। इन चीजों का तो हम ध्यान रखते हैं लेकिन अपने पैरों को भूल जाते हैं। गर्मियों में अगर हम अपने पांव की सुंदरता का ध्यान नहीं रखेंगे तो गर्मियों वाले कूल फुटवियर कैसे पहनेंगे?

हाथ और पांव का ख्याल रखने, उनके रंग को बनाए रखने और यदि रंग डार्क हो जाए तो उन्हें निखारने के लिए हम मैनीक्योर और पेडीक्योर कराते हैं। मगर हर महीने इनपर पैसे खर्च करना संभव नहीं होता है। इसलिए कुछ बातों पर यदि ध्यान दिया जाए तो घर बैठे ही अपने हाथ और पांव को सुन्दर बनाया जा सकता है।

घर बैठे ऐसे बनाएं पैरों को सुन्दर

स्किन एक्सपर्ट्स की मानें तो हमारे पांव की स्किन दिनभर में धुल मिट्टी का काफी शिकार होती है। अगर ओपन फुटवियर पहनें हैं तो हमें रोजाना पांव की देखभाल की केयर करनी चाहिए। इसके लिए पैरों की स्किन को एक्स्फोलिएट करते रहना चाहिए।  एक्स्फोलिएट करने के लिए नेचुरल स्क्रब और जेल का इस्तेमाल करें। 

पैरों की स्किन को एक्स्फोलिएट करें

बाजार में कई सस्ते स्क्रब मिलते हैं। संभव हो तो पांव की स्किन के लिए वालनट यानी अखरोट वाला स्क्रब लें। यह तेजी से टैनिंग और डेड स्किन सेल्स निकालता है। आप चाहें तो गहर पर भी स्क्रब बना सकते हैं। इसके लिए बस चावल को मिक्सर में मोटा पीस लें। इसमें संतरे के छिलकों का पाउडर मिलाएं और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाते हुए स्क्रब करें।

पांव के नाखूनों की ऐसे करें देखभाल

जितनी बार आप पैरों की स्किन को एक्स्फोलिएट करें, उतनी ही बार पांव के नाखूनों को फाइल करना ना भूलें। पेडीक्योर तूल किट की मदद से नाखूनों में फंसी गंदगी को साफ करें। क्यूटिकल्स पर काम करें। लंबे समय तक एक ही नेल पेंट ना लगा रहने दें। डार्क कलर के नेल पेंट अवॉयड करें।

यह भी पढ़ें: सनस्क्रीन में ये 5 चीजें हैं या नहीं, चेक करके ही खरीदें

गर्मियों में सुंदर पांव पाने के लिए करें ये 5 काम:

1) साफ जुराबें पहनें। ध्यान दें कि आपके जूते भी अन्दर से साफ हों। शाम को जूते उतारने के बाद पुरों को अच्छी तरह धोएं

2) पांव धोने के बाद अपने पैरों और क्यूटिकल्स को मॉइस्चराइज करें। इससे पांव की स्किन फटने से बचाव होता है

3) धूप की हानिकारक किरणों से होने वाली टैनिंग से बचने के लिए पांव पर भी सनस्क्रीन लोशन लगाएं। सुबह और शाम दो बार लगाएं

4) हफ्ते में कम से कम दो बार गुनगुने पानी में शैम्पू और नमक मिलाकर इसमें अपने पांव डालें। चाहें तो इसमें एसेंशियल ऑइल भी मिला लें

5) पैरों की स्किन को एक्स्फोलिएट जरूर करें। स्क्रब करें और संभव हो तो पुरों पर भी त्वचा निखारने वाले पैक का इस्तेमाल करें

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन