लाइव न्यूज़ :

सनस्क्रीन में ये 5 चीजें हैं या नहीं, चेक करके ही खरीदें

By गुलनीत कौर | Updated: June 7, 2019 13:40 IST

स्किन एक्सपर्ट्स की मानें तो हमें हमेशा SPF 30 या इससे अधिक का ही सनस्क्रीन लेना चाहिए। इससे कम एसपीएस वाला सनस्क्रीन बेअसर हो जाता है। कम से कम 30 SPF तक का सनस्क्रीन त्वचा पर लंबे समय तक असर बनाए रखता है

Open in App

गर्मियों में बैग में कॉस्मेटिक प्रोडक्ट हो या ना हो, लेकिन सनस्क्रीन जरूर होना चाहिए। ये हमें सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और सन टैनिंग को रोकता है। धूप के कारण त्वचा पर टैनिंग होना, स्किन का डार्क होना, स्किन की ऊपर परत का जलना, डेड स्किन सेल्स का बनना और यहां तक कि ये हानिकारक धूप स्किन कैंसर को भी जन्म देती है। 

यही कारण है कि क्यूं गर्मियों में बॉडी के ज्यादा से ज्यादा हिस्सों को कवर करके बाहर निकलने की सलाह दी जाती है। जो हिस्से धूप के संपर्क में आ रहे हैं उनपर सनस्क्रीन लगाना जरूरी बताया जाता है। ताकि त्वचा को कवरेज मिल जाए और धूप का सीधा असर उसपर ना हो सके। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो ये सनस्क्रीन तभी आपको सूरज की किरणों से बचाएगा जब आप अपनी बॉडी के अनुसार सही सनस्क्रीन चुनेंगे।

जिस तरह बॉडी लोशन या फिर किसी भी अन्य स्किन केयर प्रोडक्ट को लेते समय हम अपनी स्किन टाइप या फिर स्किन की जरूरत का ख्याल रखते हैं, इसी प्रकार से सनस्क्रीन लेते समय भी हमें कुछ बातों पर गौर करना चाहिए। आने लिए गलत सनस्क्रीन लेकर एक तो हम पैसों का नुकसान करते हैं दूसरा रिजल्ट से दूर हो जाते हैं। तो चलिए स्किन एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए 5 तरीके बताते हैं जो आपको सही और असरदार सनस्क्रीन लेने में मदद करते हैं। 

1) सनस्क्रीन का SPF

स्किन एक्सपर्ट्स की मानें तो हमें हमेशा SPF 30 या इससे अधिक का ही सनस्क्रीन लेना चाहिए। इससे कम एसपीएस वाला सनस्क्रीन बेअसर हो जाता है। कम से कम 30 SPF तक का सनस्क्रीन त्वचा पर लंबे समय तक असर बनाए रखता है

2) सनस्क्रीन लोशन का UVA, UVB

अगर कभी आपने ध्यान दिया हो तो सनस्क्रीन लोशन पर SPF के अलावा UVA aur UVB भी मेंशन होता है। इसमें से आपको अपनी बॉडी के अनुसार क्या चाहिए उसे डिटेल में पढ़ें और फिर ही खरीदें।

यह भी पढ़ें: गर्मी में शरीर को अंदर तक ठंडक देने वाली ये चीज स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद, जानें 5 आसान प्रयोग

3) ऑइल फ्री सनस्क्रीन

उस सनस्क्रीन को चुनें जो ऑइल फ्री हो। क्योंकि गर्मी में बाहर निकलते ही आपके चेहरे पर जो भी लगा हो वह हीट की वजह से पिघलने लगता है। ऐसे में अगर सनस्क्रीन ऑइल फ्री होगा तो वह पिघलने से बचेगा और टैनिंग से बचाव संभव हो जाएगा।

4) डर्मेटोलॉजिस्ट टेस्टेड हो

जिस भी सनस्क्रीन को आप लेने लगें उसपर पहले चेक करें कि डर्मेटोलॉजिस्ट टेस्टेड का निशान बना हुआ है या नहीं। यह बेहद जरूरे पॉइंट होता है। सिर्फ सनस्क्रीन ही नहीं, किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट को लेने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि वह डर्मेटोलॉजिस्ट टेस्टेड है या नहीं।

5) इरीटेशन ना हो

सनस्क्रीन लेने से पहले अगर आपको दुकान पर उसका टेस्टर ट्राई करने को मिल जाए तो बहुत अच्छा होगा। इसे अपने हतः पर लगाकर देखें। कुछ देर रखें और चेक करें कि कहीं कोई इरीटेशन या खुजली तो नहीं। अगर थोड़ी भी प्रॉब्लम हो तो वह सनस्क्रीन ना लें। 

टॅग्स :स्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

स्वास्थ्यHoli 2025: पक्के रंग से होली खेलने के बाद कैसे हटाएं रंग? नेचुरल तरीके से मिनटों में करें साफ, बरकरार रहेगा ग्लो

स्वास्थ्यHoli 2025: होली की मस्ती के बीच रखें अपनी स्किन का ख्याल, रंग खेलने से पहले बालों और आंखों के साथ त्वचा के लिए करें ये काम

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो