लाइव न्यूज़ :

निखरी और टैन-फ्री स्किन पाने के लिए चेहरे पर लगाएं अनार का फेस पैक, दमकेगी त्वचा

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 29, 2022 16:42 IST

गर्मियों की आप धूप में जाएं या ना जाएं, मगर चेहरे का निखार जरूर कम होने लगता है। इसका कारण है वातावरण में मौजूद गर्माहट। इस हीट की वजह से त्वचा की कोशिकाएं डैमेज होती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्किन टैनिंग गर्मियों की सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। गर्मियों की आप धूप में जाएं या ना जाएं, मगर चेहरे का निखार जरूर कम होने लगता है।

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में अधिकांश लोगों को इस सीजन में टैनिंग की दिक्कत होती है। इसी क्रम में अगर आप भी बेदाग, निखरी और टैन-फ्री स्किन पाना चाहते हैं तो इस काम में अनार आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, अनार में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है। इसके जरिए आप अपनी त्वचा को विभिन्न परेशानियों से बचा सकते हैं। 

अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं जो त्वचा में नई जान भरकर चमकती हुई त्वचा दिलाते हैं। अनार त्वचा की मृत कोहिकाओं को रिपेयर कर उन्हें अंदर से हाइड्रेट करने का काम भी करता है। आइए आगे जानते हैं कि गर्मियों में हर पल फ्रेश स्किन पाने के लिए अनार का कैसे इस्तेमाल करें। 

टैनिंग से बचने के लिए

स्किन टैनिंग गर्मियों की सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। अगर एक बार टैनिंग हो जाए तो फिर उससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अनार फेस पैक का इस्तेमाल करें। अनार में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व टैनिंग निकालने में मदद करते हैं। अगर अनार के साथ नींबू मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए तो यह टैनिंग को तेजी से निकालने और ग्लोइंग त्वचा पाने में मदद करता है।

फ्रेश अनार का पेस्ट बना लें। इसमें कुछ बूंदें नींबू की डालकर मिक्स कर लें। इस फेस पैक को कॉटन बॉल के इस्तेमाल से चेहरे और गर्दन पर लगा लें। कम से कम आधे घंटे के लिए लगा रहने दें और फिर अंत में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक के एक इस्तेमाल में ही आपको टैनिंग में कमी दिखेगी और फ्रेश और ग्लोइंग चेहरा मिलेगा।

गोरे निखार के लिए

गर्मियों की आप धूप में जाएं या ना जाएं, मगर चेहरे का निखार जरूर कम होने लगता है। इसका कारण है वातावरण में मौजूद गर्माहट। इस हीट की वजह से त्वचा की कोशिकाएं डैमेज होती हैं। इन्हें यदि समय से निकाला ना जाए तो ये मृत कोशिकाओं की मोटी परत बनाकर कालापन बनाती हैं। जिस वजह से चेहरे पर रूखापन आ जाता है और स्किन भी डार्क हो जाती है। इसके समाधान के लिए अनार में योगर्ट मिलाकर लगाएं।

एक अनार के पेस्ट में दो से तीन चम्मच फ्रेश योगर्ट मिलाकर मिक्स कर लें। अब आपका फेस पैक तैयार हो गया है। अब इसे अपनी उंगली या ब्रश के इस्तेमाल से चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इस पैक को करीब 20 से 25 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर नार्मल पानी से धो लें। इस पैक के इस्तेमाल से स्किन का रूखापन कम होगा, सॉफ्ट स्किन मिलेगी और साथ ही योगर्ट स्किन को गोरा निखार पाने में भी मदद करेगा।

चेहरे पर अनार या अनार फेस पैक लगाने के कुल 10 फायदे:

- झुर्रियां होने से रोके- मुंहासों से बचाए- सूरज की किरणों से होने वाले डैमेज से बचाए- नेचुरल ग्लो पाने में मदद करे- स्किन को हाइड्रेट करता है- जलन को जख्मों पर तेजी से काम करे- स्किन कैंसर से करे बचाव- दाग-धब्बे दूर करे- त्वचा के रूखेपन को काटता है- त्वचा में जान भर गोरा निखार दिलाता है

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन