लाइव न्यूज़ :

Skin Care Tips: सर्दी के मौसम में रूखी और बेजान हो गई है आपकी त्वचा? ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे बनाएं नाइट क्रीम

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 31, 2023 13:08 IST

सर्दी के मौसम में काफी लोगों को इस बात की शिकायत होती है कि उनकी त्वचा रूखी और बेजान हो गई है। ऐसे में कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि इससे निपटने के लिए वो क्या करें।

Open in App

Skin Care Tips: सर्दी के मौसम में काफी लोगों को इस बात की शिकायत होती है कि उनकी त्वचा रूखी और बेजान हो गई है। ऐसे में कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि इससे निपटने के लिए वो क्या करें। इसी क्रम में अक्सर लोग रूखी और बेजान त्वचा को सही करने के लिए महंगे से महंगा प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके उन्हें मन-मुताबिक नतीजे नहीं मिल पाते। 

फिलहाल, अगर आप घर बैठे रूखी और बेजान त्वचा से निजात पाना चाहते हैं और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो आप घर पर ही अपने लिए नाइट क्रीम बना सकते हैं। तो आईए जानते हैं कि स्किन ब्राइटनिंग और रूखी त्वचा के लिए घर पर बादाम नाइट क्रीम कैसे बनाएं। 

सामग्री

-10-12 बादाम

-गुलाब जल की कुछ बूंदें

-2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

-1 चम्मच बादाम का तेल

-1 गोली विटामिन ई कैप्सूल

इसे बनाने का तरीका

-बादाम को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।

-बादाम को छीलकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिला लें।

-पेस्ट बनाने के लिए ब्लेंड करें और मिश्रण को छान लें।

-2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल डालें।

-1 छोटा चम्मच बादाम का तेल डालें।

-सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।

-एक विटामिन ई कैप्सूल काटें और मिश्रण में उसका तेल मिलाएं।

-इसे एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें।

इस क्रीम का प्रयोग बिस्तर पर जाने से पहले अपनी त्वचा को चमकदार और चिकना और मुलायम बनाने के लिए करें। इसे एक महीने तक स्टोर और इस्तेमाल किया जा सकता है।

जानें इसके फायदे

-पफनेस और डार्क सर्कल्स को कम करता है।

-बादाम विटामिन ई से भरपूर होता है जो त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करता है।

-मुहांसे और झुर्रियों को कम करता है।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन