लाइव न्यूज़ :

मुंहासों के दाग को खत्म करता है हल्दी, नींबू, शहद का ये नुस्खा, 2 मिनट में करें तैयार

By गुलनीत कौर | Updated: September 18, 2018 08:03 IST

Skin Care Tips: हल्दी, नींबू, शहद, सभी में डार्क स्किन को लाइट करने के गुण होते हैं।

Open in App

चेहरे पर पिम्पल यानी मुंहासें आएं और उपाय करने के बाद चले जाएं तो राहत मिलती है। लेकिन अगर जाते-जाते ये पिम्पल दाग दे जाएं तो शुरू होती है असली जंग। क्योंकि पिम्पल से भी अधिक जिद्दी होते हैं उनके छोड़े हुए दाग, जो जल्दी हलके नहीं होते। लेकिन अगर आप पिम्पल के दागों को हल्का करना चाहती हैं तो आगे बताए जा रहे इस सिम्पल नुस्खे का इस्तेमाल करें। करीब एक सप्ताह रोजाना इसे आधे घंटे के लिए दागों पर लगाएं, खुद फर्क कर पाएंगी आप।

आवश्यक सामग्री:

- एक बाउल- हल्दी पाउडर- पिसी हुई दालचीनी- नींबू का रस- शहद

पेस्ट बनाने की विधि:

सबसे पहले बाउल में एक चम्मच हल्दी लें। उसमें उतनी ही मात्रा में पिसी हुई दालचीनी मिलाएं। ऊपर से आधी चम्मच नींबू और आधी चम्मच ही शहद डालें। अब चारों चीजों कि अच्छी तरह मिक्स कर लें। अगर पेस्ट अधिक गाढ़ा लगे उसमें हल्का-सा पानी मिला लें। पेस्ट ना अधिक गाढ़ा होना चाहिए, ना ही अधिक पतला।

ये भी पढ़ें: सेहत के साथ सुंदरता भी बढ़ाता है गेहूं, इस विधि से बनाएं फेस पैक, रात को सोने से पहले लगाएं

लगाने की विधि:

उंगली या ब्रश की मदद से सीधा दागों पर इस पेस्ट को लगाएं। लगाने के बाद करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से चहेरा धो लें। लगातार एक सप्ताह इस प्रयोग को दोहराने से दागों का रंग हल्का हो जाएगा। 

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन