लाइव न्यूज़ :

Skin Care Tips: त्वचा के हिसाब से खरीदें सनस्क्रीन लोशन, गर्मी में नहीं होगी कोई दिक्कत

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 23, 2022 16:51 IST

तेज धूप की वजह से कई बार टैनिंग हो जाती है, जिसके कारण हमारी स्किन डैमेज हो सकती है। ऐसे में जरूरत है कि जब भी घर से किसी काम के लिए बाहर जाएं तो स्किन पर सनस्क्रीन अप्लाई करना ना भूलें। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें पता नहीं होता कि अपनी त्वचा के अनुसार ही सनस्क्रीन लोशन खरीदना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देचाहें सर्दियों का मौसम हो या फिर गर्मी का सनस्क्रीन का इस्तेमाल हर समय करें।गर्मी के मौसम में धूप की हानिकारक किरणों से बचने के लिए अक्सर लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं।सनस्क्रीन स्किन कैंसर, सनबर्न और प्री-मैच्योर एजिंग से बचने के लिए लगाया जाता है।

गर्मियां शुरू होते ही सबसे बड़ी टेंशन होती है कि कहीं सूरज की तेज किरणों का स्किन पर बुरा प्रभाव ना हो। ऐसे में लोग सनस्क्रीन इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि कौन सा सनस्क्रीन लेना चाहिए? दोस्तों की राय से आप किसी भी कंपनी का सनस्क्रीन लोशन तो ले लेते हैं लेकिन क्या वह आपकी स्किन के लिए सही है? क्या उसमें मौजूद तात्व आपके लिए सही हैं या नहीं? ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी त्वचा के अनुसार ही सनस्क्रीन लोशन खरीदिए। तो आईए इस आर्टिकल के जरिये जानते हैं कि स्किन के हिसाब से कैसा सनस्क्रीन सही रहेगा।

सेंसिटिव स्किन के लिए

जिनकी सेंसिटिव स्किन है उन्हें ऐसे सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए जो त्वचा पर माइल्ड हो और जिसके बारे में आपको जानकारी हो। सेंसिटिव स्किन के लिए आप चाहे तो हाई एसपीएफ वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल कर सकते हैं। उन सनस्क्रीन का उपयोग करने से बचें जो त्वचा पर चकत्ते और जलन पैदा कर सकते हैं। जिन लोगों की त्वचा पर मुंहासे होते हैं, उन्हें सनस्क्रीन का चुनाव सावधानी से करना चाहिए। ऐसी किसी चीज़ का चुनाव न करें जिसमें कठोर तत्व हों, इसके बजाय सनस्क्रीन लोशन या स्प्रे का प्रयोग करें जो चिकना न हो। 

ऑयली स्किन के लिए

ऑयली त्वचा वाले लोगों के लिए क्रीमी सनस्क्रीन आमतौर पर चिपचिपा और भारी लग सकता है। इसके बजाए आप चाहे तो वॉटर बेस्ड सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपकी अधिक ऑयली स्किन है तो आप मैट फिनिश वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ड्राई स्किन के लिए

यदि आपकी त्वचा रूखी और परतदार है, तो आपको हाई एसपीएफ वाले मॉइस्चराइजिंग सनस्क्रीन लोशन या क्रीम का विकल्प चुनना चाहिए। ये सनस्क्रीन आपकी त्वचा को रूखा होने से तो बचाते ही हैं, साथ ही इसे मॉइस्चराइज भी करते हैं। ऐसे सनस्क्रीन को चुनें जिनमें हाइलूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन या एलोवेरा जैसे हाइड्रेटिंग तत्व हों जो आपकी त्वचा को धूप में सुखाएं नहीं।

नॉर्मल स्किन के लिए 

जिनकी नॉर्मल स्किन है वे किसी भी उच्च गुणवत्ता वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपको यूवीए और यूवीबी दोनों से बचाता है। यदि आपकी त्वचा का रंग गोरा है, तो हाई एसपीएफ सामग्री वाले व्यापक स्पेक्ट्रम वाले सनस्क्रीन का उपयोग करें। जबकि एक एसपीएफ 30 अनुशंसित न्यूनतम स्तर है, 50+ के एसपीएफ का विकल्प चुनें।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन