लाइव न्यूज़ :

Skin Care Tips: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ऐसे करें दूध का इस्तेमाल, बेदाग दिखेगी त्वचा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 2, 2022 16:25 IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी स्किन का ख्याल रख पाना काफी मुश्किल होता जा रहा है। यही नहीं, बिगड़ी लाइफस्टाइल की वजह से स्किन प्रोब्लम्स भी काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में अगर आप बेदाग और दमकती त्वचा चाहती हैं तो दूध का इस्तेमाल करिए।

Open in App

Skin Care Tips: कच्चा दूध लैक्टिक एसिड, कैल्शियम, विटामिन बी12, बी6, ए और डी2 और प्रोटीन से समृद्ध होता है। ये पोषक तत्व त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं क्योंकि ये त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने, छिद्रों को सिकोड़ने, त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने, ऊतकों की मरम्मत करने और त्वचा की लोच और कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। 

जवां, दाग-धब्बों से मुक्त और चमकदार त्वचा के लिए इन बेहतरीन फेस पैक को आजमाएं: 

दूध, बेसन या मुल्तानी मिट्टी

एक बाउल में बेसन या मुल्तानी मिट्टी को कच्चे दूध के साथ मिला लें। चमकदार त्वचा के लिए इस फेस पैक को हफ्ते में तीन बार 20 मिनट के लिए लगाएं। 

दूध, शहद और नींबू का रस

कच्चा दूध शहद और नींबू के रस में मिलाने पर प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। 1 टेबलस्पून शहद और नींबू के रस में 2 टेबलस्पून कच्चा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।

दूध और बादाम

कुछ बादाम रात भर कच्चे दूध में भिगो दें। अगली सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। मास्क को धोने से पहले 20 मिनट तक लगा रहने दें।

दूध और एवोकैडो

1 टेबल-स्पून कच्चे दूध में पका हुआ एक-चौथाई एवोकाडो मिलाएं। एक स्मूद पेस्ट बनने तक इसे अच्छे से मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगाएं। 

दूध और हल्दी

कच्चे दूध में 1 चम्मच शुद्ध हल्दी मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे धोने से पहले 20 मिनट के लिए छोड़ दें।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन