लाइव न्यूज़ :

सावधान! जाती हुई ठंड को हल्के में ना लें, फटी स्किन, रूखे हाथ और पपड़ीदार पैरों को सही कर देगा ये नुस्खा

By मेघना वर्मा | Updated: February 22, 2020 07:25 IST

इस मौसम को हम अक्सर हल्के में ले लेते हैं। इसी मौसम में ना हम अपनी स्किन पर ज्यादा ध्यान देते हैं और ना ही ब्यूटी रूल्स फॉलो करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसर्दियों के जाते मौसम में आपके पैर भी सबसे ज्यादा फटे होते हैं। आपके स्किन इस मौसम में फट रही हो तो उस पर ध्यान दीजिए।

फरवरी का महीना उन महीनों में से है जिसमें ना ज्यादा ठंड लगती है और ना ज्यादा गर्मी। इस मौसम में थोड़ा ज्यादा मोटा कपड़ा पहन लो तो गर्मी लगने लगती है और थोड़ा सा पंखा चला लो तो सर्दी। इसी मौसम में सबसे ज्यादा स्किन की परेशानी भी झेलनी पड़ती है। ड्राई हैंड, फटे पैर और रूखी स्किन के साथ ही फटे होंठ भी आपकी परेशानी का सबब बन जाते हैं। 

इस मौसम को हम अक्सर हल्के में ले लेते हैं। इसी मौसम में ना हम अपनी स्किन पर ज्यादा ध्यान देते हैं और ना ही ब्यूटी रूल्स फॉलो करते हैं। इसी वजह से अक्सर स्किन से जुड़ी कुछ परेशानी लोगों को झेलनी पड़ती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिसे इस जाती हुई सर्दी में आप यूज करें। 

1. फटती स्किन के लिए

अगर आपके स्किन इस मौसम में फट रही हो तो उस पर ध्यान दीजिए। स्किन पर रेग्युलर मॉइश्च कीजिए। चेहरे की क्लींजिंग और स्क्रबिंग भी जरूरी है। दिन भर धूल और प्रदूषण के असर को खत्म करने के लिए आप रेग्युलर रूप से इसकी सफाई भी करें। बॉडी लोशन का प्रयोग करना बंद ना करें।

2. होंठ की देखभाल जरूरी

इस मौसम में अक्सर होंठ के फटने की समस्या, होठों के ठीक ऊपर सूखे या डाईनेस की समस्या भी बढ़ जाती है। इसके लिए जरूरी है कि होंठों पर पेट्रोलियम जेली और ग्लिसरीन का यूज जरूर करें। लिप बाम भी लगाना ना भूलें। आप चाहें तो दूध की मलाई को भी होंठ पर अप्लाई कर सकते हैं।

3. पपड़ीदार पैरों के लिए

सर्दियों के जाते मौसम में आपके पैर भी सबसे ज्यादा फटे होते हैं। अगर प्रॉपर साफ-सफाई न की जाए, तो पैरों की खूबसूरती छिन जाती है। पैरों की सफाई डिटॉल मिले गुनगुने पानी से करें। मॉइस्चराइजर के प्रयोग के बाद भी यदि आपके हाथ-पैर की त्वचा खुश्क रहती है, तो आप मेनीक्योर और पेडीक्योर करवाती रहें।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन