लाइव न्यूज़ :

पेडीक्योर कराने के ये 5 फायदे पार्लर वाली दीदी ने भी आपको नहीं बताए होंगे, जानिए यहां

By गुलनीत कौर | Updated: June 9, 2019 12:21 IST

Open in App

लड़कियों को अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करने का शौक होता है। अपनी सुंदरता को कायम रखने और उसे और भी बढ़ाने के लिए लड़कियां हर महीने कम से कम एक बार पार्लर जाकर ब्यूटी सर्विस जरूर लेती हैं। इनमें वे फेशियल, फेस क्लीन-अप, हेयर स्पा, थ्रेडिंग, वैक्सिंग, अपर लिप्स आदि काम कराती हैं। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए क्लीन-अप और हाथ-पांव के लिए वैक्सिंग कराती हैं। लेकिन इतने में ही हाथ पांव सुन्दर नहीं बनेंगे। इसके लिए मैनीक्योर-पेडीक्योर कराएं।

अगर आप उन लड़कियों में से हैं जो बाकी सभी सर्विस ले लेती हैं, यहां तक कि मैनीक्योर भी कराती हैं मगर पेडीक्योर कराने में पैसे बचाने की कोशिश करती हैं तो कंजूसी छोड़ दें। क्योंकि पेडीक्योर कराने के कई सारे फायदे हैं। ये फायदा केवल पांव को सुंदर बनाने से नहीं जुड़ा, 5 ऐसे फायदे हैं जिन्हें कभी पार्लर वाली दीदी भी आपको नहीं बताएगी। तो चलिए आपको बताते हैं पेडीक्योर कराने के 5 अमेजिंग फायदे, इन्हें जानने के बाद आप हर बार पेडीक्योर कराना पसंद करेंगी।

1) इन्फेक्शन से राहत

पेडीक्योर कराते समय नाखूनों की अच्छी तरह सफाई की जाती है। स्किन के अन्दर ही बढ़ रहे नाखूनों को काटा जाता है जिससे इन्फेक्शन होने का डर नहीं रहता। पेडीक्योर कराने से नाखूनों की सुंदरता भी बढ़ती है

2) नेचुरल ग्लो मिलता है

पेडीक्योर करते समय स्क्रब, टोनर और जेल का इस्तेमाल होता है। पेडीक्योर में इस्तेमाल होने वाला लोशन पांव की स्किन के डेड स्किन सेल्स को निकालता है और साफ, सुथरी, चमकदार त्वचा देता है

3) फटी एड़ियां ठीक करे

महिलाओं को अक्सर फटी एड़ियों की परेशानी हो जाती है। मगर जो महिलाएं समय से पेडीक्योर कराती हैं उन्हें ऐसी दिक्कत कम होती है। पेडीक्योर में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट एड़ियों को फटने से रोकते हैं

यह भी पढ़ें: गर्मियों में सुंदर, टैन-फ्री पांव पाने के लिए घर बैठे करें ये 5 काम, पार्लर जाने की जरूरत नहीं

4) स्ट्रेस फ्री करे

पांव में कई तरह की नसें होती हैं जो सीधा दिमाग से जाकर जुड़ती हैं। पेडीक्योर के दौरान पांव की मालिश की जाती है, गुनगुने पानी में इन्हें डालकर नसों को आराम दिया जाता है जिससे कि दिमाग की नसों तक भी इसका पॉजिटिव असर होता है

5) ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है

हेल्दी रहने के लिए बॉडी के हर हिस्से में रक्त का उपयुक्त प्रवाह बना रहना जरूरी होता है। पेडीक्योर के दौरान पांव की मालिश की जाती है जिसके असर से इस एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे स्किन में नेचुरल ग्लो आता है

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन