लाइव न्यूज़ :

Work From Home का उठाएं फायदा और बढ़ा लें अपने चेहरे का नूर, 5 स्टेप्स में करें स्किन केयर

By मेघना वर्मा | Updated: March 20, 2020 07:23 IST

वर्क फ्रॉम होम में लोगों को ये सहूलियत हो रही है कि उनका ट्रैवलिंग टाइम बच रहा है। इस समय को चुराकर आप अपनी स्किन की केयर कर सकती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देडार्क सर्कल को कम करने के लिए और चेहरे पर स्क्रब करने के लिए कॉफी पाउडर यूज करें। कच्चा दूध आपकी स्किन की गंदगी को बाहर निकाल सकते हैं।

कोरोना का कहर इस समय पूरी दुनिया पर हैं। जहां कई जगहों पर स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं वहीं ऑफिस में भी लोगों को वर्क फ्रॉम होम दे दिया गया है। लोगों को घर पर रहने की सलाह दी जा रही है। वैसे इस वर्क फ्रॉम होम में लोगों को ये सहूलियत हो रही है कि उनका ट्रैवलिंग टाइम बच रहा है। इस समय को चुराकर आप अपनी स्किन की केयर कर सकती हैं। 

वर्कफ्रॉम होम मिला हुआ है आपको भी तो क्यों ना कुछ घर्लू रूटीन को अपना कर आप अपनी स्किन को साफ कर सकते हैं। रोज धूल, मिट्टी और प्रदूषण से आपकी स्किन डल हो गई है। अब जब घर पर रहने का मौका मिला है तो क्यों नहीं आप खुद को निखार लें। 

आइए आप भी इस स्टेप्स में अपने स्किन की देखभाल कर सकती हैं-

1. ऐलोवेरा जेल

ऐलोवेरा आपकी स्किन को फ्लोलेस बनाता है। इसकी मदद से आप अपने चेहेर के दाग-धब्बे दूर कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व आपकी डैमेज स्किन को सही करते हैं। ऐलोवेरा को आप ऐसे ही चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। आप चाहें तो इसमें नींबू मिलाकर भी फेस पर अप्लाई कर सकती हैं।

2. दही और बेसन

दही और बेसन को एक साथ मिलाकर आप अपने फेस पर डेली अप्लाई करें। इससे आपकी स्किन पर ग्लो आ जाएगा। दही आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करेगी। ये आपके चेहरे पर निखार लाएगी। आप चाहें तो इसमें गुलाब जल मिला सकते हैं।

3. कच्चा दूध

कच्चा दूध आपकी स्किन की गंदगी को बाहर निकाल सकते हैं। थोड़े से कच्चे दूध को कटोरी में लेकर कॉटन बॉल में डुबोएं और इससे अपने फेस पर अप्लाई करें। धीरे-धीरे इससे चेहरे की मसाज करें। आपकी चेहरे पर जमा गंदगी सब बाहर निकल जाएगी।

4. कॉफी मास्क

डार्क सर्कल को कम करने के लिए और चेहरे पर स्क्रब करने के लिए कॉफी पाउडर यूज करें। आलू का रस और कॉफी को मिला लें। अब इसे अपने फेस पर लगाएं। इससे मेकअप वाइप्स से चेहरे को पोंछें। इससे चेहरे पर मसाज भी करें। आपकी स्किन साफ हो जाएगी।

5. मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

आप चाहें तो सिर्फ मुल्तानी मिट्टी का पैक भी स्किन पर लगा सकते हैं। इसमें दही मिलाकर पैक बनाएं और चेहरे पर जेंटली अप्लाई करें। थोड़ी देर बाद जब ये सूख जाए तो इसे धो लें। चेहरे पर जमी गंदगी को दूर कर ये स्किन को सॉफ्ट बनाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन