लाइव न्यूज़ :

Hair Care Tips: बालों को सिल्की और स्मूथ बनाने के लिए इस्तेमाल करें एलोवेरा, जानिए इसे लगाने के 7 बड़े फायदे

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 8, 2022 17:33 IST

बालों को लंबे, घने और खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है बालों में एलोवेरा लगाने का घरेलू नुस्खा। बहुत लोग बालों में एलोवेरा लगाते हैं लेकिन इससे होने वाले फायदों से अनजान होते हैं। अगर आप इसके फायदे जान लेंगे तो इसका सही इस्तेमाल कर जल्द से जल्द रिजल्ट भी पा सकेंगे।

Open in App

Hair Care Tips: आजकल अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से हमारी हेल्थ के साथ-साथ त्वचा और बाल भी काफी खराब होते जा रहे हैं। ऐसे में अक्सर महिलाएं बालों को लंबे, घने और खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। इन्हीं में से एक है बालों में एलोवेरा लगाने का घरेलू नुस्खा। 

बहुत लोग बालों में एलोवेरा लगाते हैं लेकिन इससे होने वाले फायदों से अनजान होते हैं। यदि आप इसके फायदे जान लेंगे तो इसका सही इस्तेमाल कर जल्द से जल्द रिजल्ट भी पा सकेंगे। आइए जानते हैं बालों में एलोवेरा लगाने के 7 बड़े फायदे:

1. एलोवेरा में प्रोटिओलाइटिक एंजाइम्‍स होते हैं जिन्हें स्कैल्प के लिए लाभकारी माना अगया है। ये स्कैल्प की कोशिकाओं को रिपेयर कर उन्हें हेल्दी बनाते हैं। स्कैल्प को हर तरह के इन्फेक्शन से दूर रखते हैं और जड़ों से बालाओं को मजबूती प्रदान करते हैं। 

2. बालों में एलोवेरा लगाने से बाल सिल्की और स्मूथ हो जाते हैं। हेयर वॉश से ठीक आधा घंटा पहले बालों में एलोवेरा लगा लें तो इसके बाद बालों को कंडीशनर करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

3. टूटते-झड़ते बालों का इलाज भी एलोवेरा से किया जा सकता है। एलोवेरा को स्कैल्प और पूरे बालाओं में लगाने से बालाओं का झड़ना कम होता है और उनका वॉल्यूम बढ़ता है। 

4. एलोवेरा सिर्फ बालों को ही नहीं, स्कैल्प को भी नरम बनाता है। स्कैल्प को नमी प्रदान कर यहां के जरूरी ऑइल को बनाए रखता है। इसी पर बालों की ग्रोथ आधारित होती है। 

5. एलोवेरा के कई सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो बालों को भरपूर पोषण प्रदान कर उन्हें प्राकृतिक रूप से शाइन प्रदान करते हैं।

6. बालों में एलोवेरा का रेगुलर इस्तेमाल करने वाले लोगों के बाल हमेशा अपने नेचुरल रंग को बनाए रखते हैं। ये बाल अपनी प्राक्रतिक रंगत कभी नहीं खोते हैं। 

7. बालों में अगर डैंड्रफ हो जाए तो उसका इलाज भी एलोवेरा से किया जा सकता है। बस आपको फ्रेश एलोवेरा स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाना है। एक सितेमाल में ही काफी सारा डैंड्रफ निकल जायेगा।

इस तरह करें एलोवेरा का इस्तेमाल

अगर आप लंबे, मजबूत और घने बाल चाहती हैं तो एलोवेरा को इस्तेमाल करने का सबसे आसान और असरदार तरीका भी जान लें। इसके लिए नारियल तेल और एलोवेरा को सामान माता में एक कटोरी में ले लें। इसे स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगा लें। चाहें तो पोरी रात लगा रहने दें या फिर कम से कम आधा घंटा जरूर लगाकर रखें। इसके बाद बाल कम केमिकल वाले शैम्पू से धो लें। शैम्पू के बाद कंडीशनर करने की जरूरत नहीं है। सप्ताह में दो बार इस नुस्खे को आजमाएं, बालों की हर प्रॉब्लम खत्म होगी और बाल तेजी से ग्रो करने लगेंगे। 

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स