लाइव न्यूज़ :

नियमित रूप से अपने चेहरे को बर्फ के पानी में डुबाने से त्वचा की बनावट के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें कैसे

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 14, 2023 16:29 IST

आइस वॉटर फेशियल करने से आपकी त्वचा के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और तनाव भी कम होता है। हालांकि, गलत तरीके से आइस वॉटर फेशियल करने से त्वचा को काफी नुकसान हो सकता है।

Open in App

त्वचा को निखारने और खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के फेशियल, फेस मास्क और ब्यूटी ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों के दौरान लोग अपनी त्वचा को निखारने और उसकी सुरक्षा के लिए बर्फ के पानी या बर्फ का इस्तेमाल करते हैं। आइस वॉटर फेशियल को त्वचा के लिए बेहद अच्छा बताया जाता है। इसका इस्तेमाल करते ही आपकी त्वचा ठंडी हो जाती है और आपके चेहरे पर ग्लो नजर आने लगता है।

आइस वॉटर फेशियल करने से आपकी त्वचा के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और तनाव भी कम होता है। हालांकि, गलत तरीके से आइस वॉटर फेशियल करने से त्वचा को काफी नुकसान हो सकता है। प्रक्रिया के कई दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यहां बताया गया है कि आप अपने चेहरे पर बर्फ लगाने के गलत तरीके से कैसे बच सकते हैं:

आइस बर्न से बचें

बर्फ के टुकड़ों को सीधे अपने चेहरे पर लगाने से बचें क्योंकि इससे आपके चेहरे पर जलन हो सकती है। इन समस्याओं से बचने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप रुई या रूमाल में आइस क्यूब बांधकर मसाज करें।

संवेदनशील त्वचा के लिए हानिकारक

बहुत संवेदनशील त्वचा वालों को आइस वॉटर फेशियल से बचना चाहिए। रूखी त्वचा की बनावट वाले लोगों को भी जलन और लालिमा से बचने के लिए इससे बचना चाहिए।

जीवाणु संक्रमण का खतरा

अगर आप बिना चेहरा धोए सीधे आइस वॉटर फेशियल करते हैं तो बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। गंदे चेहरे पर बर्फ रगड़ने से आपके चेहरे की गंदगी और बैक्टीरिया रोमछिद्रों के अंदर फंस सकते हैं। इस प्रकार, आपको त्वचा के संक्रमण का खतरा बना रहता है।

लंबे समय तक आइसिंग से बचना चाहिए

यदि आप लंबे समय तक सीधे चेहरे पर बर्फ लगाते हैं तो आप अपनी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। फ्रॉस्ट बाईट से मृत त्वचा कोशिकाएं हो सकती हैं।

त्वचा के रक्त प्रवाह को प्रभावित करता है

आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आइस वॉटर फेशियल से आपका रक्त प्रवाह बाधित हो सकता है। अगर आपको त्वचा संबंधी कोई रोग या समस्या है तो आप बिना डॉक्टर की सलाह के आइस वॉटर फेशियल न करें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन