राजनीति में दम दिखाने को तैयार हैं स्टाइलिश प्रियंका गांधी, देखें उनका साड़ी 'स्वैग'

By गुलनीत कौर | Updated: January 23, 2019 17:11 IST2019-01-23T17:11:13+5:302019-01-23T17:11:13+5:30

प्रियंका के सोबर अंदाज ने हमेशा ही गांधी परिवार की गरिमा को बनाए रखा है। दादी इंदिरा गांधी की तरह ही प्रियंका ने सिंपल लेकिन एलिगेंट साड़ियां पहनी हैं। एम्ब्रायडरी वाली साड़ियों से वे दूर रही हैं।

Priyanka Gandhi Vadra Dressing outfits, fashion trends and statement, the newly appointed congress general secretary, Uttar Pradesh east | राजनीति में दम दिखाने को तैयार हैं स्टाइलिश प्रियंका गांधी, देखें उनका साड़ी 'स्वैग'

राजनीति में दम दिखाने को तैयार हैं स्टाइलिश प्रियंका गांधी, देखें उनका साड़ी 'स्वैग'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी में बड़ा बदलाव करते हुए अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महासचिव नियुक्त करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश-पूर्व का प्रभार सौंपा। फरवरी के पहले सप्ताह से प्रियंका अपना कार्यभार संभालेंगी। यह खबर सुनका कांगरी पार्टी के समर्थक जश्न के माहौल में आ चुके हैं, क्योंकि प्रियंका का राजनीति में आना 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है। 

यूं तो भाई राहुल गांधी के कहने पर राजनीति के गलियारों में प्रियंका का आना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी प्रियंका ने साल 2009 में अमेठी और रायबरेली के चुनावों में भाई राहुल गांधी की रैलियों के दौरान मदद की थी। लेकिन इस बार राहुल गांधी द्वारा प्रियंका को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसके बाद प्रियंका राजनीति में पूरी तरह से सक्रीय हो जाएंगी।

दादी की परछाईं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी की वापसी का जश्न उत्तर प्रदेश में देखा जा सकता है। कई जगह 'इंदिरा इज बैक' के बोर्ड लग चुके हैं। प्रियंका गांधी को हमेशा से ही लोगों ने उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि के तौर पर देखा है। ये कहना गलत भी नहीं होगा क्योंकि प्रियंका के नैन-नक्श से लेकर भाषण देने के तरीके तक, काफी चीजें उनकी दादी से मिलती हैं लेकिन इनके अलावा प्रियंका का साड़ी पहनने का तरीका भी उनकी दादी से मिलता है। 

2009 के चुनावों के दौरान भाई राहुल गांधी के साथ राजनीतिक रैलियों में प्रियंका को बेहद सिम्पल साड़ियों में देखा गया। इन साड़ियों का स्टाइल हूबहू इंदिरा गांधी की साड़ियों जैसा लगा। ना केवल साड़ी का डिजाईन और उसे बांधने का तरीका, बल्कि साथ ही प्रियंका का साड़ी संभालना और सिर पर पल्लू लेने का तरीका भी उनकी दादी इंदिरा गांधी से मिल रहा था। ऊपर से उनके भाषण लेने के तरीके से लोगों को और भी खुश कर दिया और साबित कर दिया कि उनमें इंदिरा गांधी का खून है।

प्रियंका गांधी का साड़ी स्टाइल

कॉर्पोरेट जगत में हमेशा से ही सिंपल और सादे पहनावे को तवज्जो दी गई है। हालांकि हमें कभी भी एक महिला के कपड़े पहनने या मेकअप करने के तरीके से उसके व्यवहार को तोलना नहीं चाहिए, लेकिन प्रियंका के सोबर अंदाज ने हमेशा ही गांधी परिवार की गरिमा को बनाए रखा है। दादी इंदिरा गांधी की तरह ही प्रियंका ने सिंपल लेकिन एलिगेंट साड़ियां पहनी हैं। एम्ब्रायडरी वाली साड़ियों से वे दूर रही हैं।

यह भी पढ़ें: खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हीरोइनों को टक्कर दे रही है ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा, फोटो से नजरें नहीं हटा पाएंगे

प्रियंका गांधी का नो-मेकअप लुक

सरल और सोबर स्वभाव को दर्शाने वाली प्रियंका ने हमेशा नो-मेकअप लुक को कैरी किया है। इसमें कोई दो राय नहीं कि बिना मेकअप के भी र्पियंका के चेहरे का ग्लो साफ झलकता है। उनके चेहरे पर इंदिरा गांधी जैसा तेज दिखाई देता है। इंदिरा गांधी भी ना के बराबर मेकअप करती थीं लेकिन फिर भी परफेक्ट दिखती थीं।

Web Title: Priyanka Gandhi Vadra Dressing outfits, fashion trends and statement, the newly appointed congress general secretary, Uttar Pradesh east

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे