लाइव न्यूज़ :

पेडीक्योर-मैनीक्योर को कहें अलविदा, घर पर सस्ते में चमकाएं हाथ-पांव, जानें 3 तरीके

By गुलनीत कौर | Updated: July 9, 2019 12:52 IST

अगर आप पार्लर में पैसा बर्बाद करने की बजाय घर पर ही आगे बताए जा रहे 3 नुस्खे ट्राई करेंगी तो कम से कम पेडीक्योर मैनीक्योर के पैसे बचा लेंगी।

Open in App

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए महिलाएं पार्लर जाकर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। फेशियल और क्लीन-अप से चेहरे को खूबसूरत बनाने की कोशिश करती हैं। चेहरे के अलावा अपने हाथ-पांव की खूबसूरती की चिंता करने वाली महिलाएं पेडीक्योर मैनीक्योर भी कराती हैं। आजकल तो इसके लिए भी पार्लर में अच्छा खासा पैसा खर्च हो जाता है। लेकिन अगर आप पार्लर में पैसा बर्बाद करने की बजाय घर पर ही आगे बताए जा रहे 3 नुस्खे ट्राई करेंगी तो कम से कम पेडीक्योर मैनीक्योर के पैसे बचा लेंगी।

1) नमक + दूध

इस उपाय के लिए आपको कच्चे दूध और सेंधा नमक का इस्तेमाल करना है। दूध में त्वचा को साफ करने, गोरा बनाने के गुण होते हैं। सेंधा नमक त्वचा को एलर्जी, इन्फेक्शन से दूर रखता है और साथ ही त्वचा पर जमा हो रही डेड स्किन निकालता है। एक कटोरी में 2 चम्मच सेंधा नमक और 2 चम्मच दूध लें। इन्हें अच्छी तरह मिला लें, एक पेस्ट तैयार होगा। इसे हाथों-पैरों पर मसाज करते हुए लगाएं। पेस्ट के सूखने पर ठंडे पानी से निकाल दें।

2) चन्दन पाउडर + टमाटर + नींबू

एक कटोरी में 2 चम्मच चन्दन पाउडर डालें। इसमें टमाटर और खीरा मिक्सर में ब्लेंड करके डालें। अंत में ऊपर नींबू का रस भी डालें। सभी को अच्छी तरह मिला लें। एक गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा जिसे आप अपने हाथ पांव पर लगा लें। पेस्ट सूखने पर पानी से वॉश कर लें। इस पेस्ट से हाथ पांव का कालापन दूर होगा, डेड स्किन निकल जाएगी और गोरे हाथ पांव मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की 7 हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस के ब्यूटी सीक्रेट्स, जानें और दिखें खूबसूरत

3) संतरे के छिलके

धूप में संतरे के छिलके सुखा लें। सूखने पर इन छिलकों को मिक्सर में ग्राइंड कर लें। दरदरा पाउडर बनाने तक ही ग्राइंड करें, अधिक ग्राइंड ना करें। अब इस पाउडर में दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और हाथ पांव पर लगा लें। इस पेस्ट के सूखने का इन्तजार करें और फिर ठंडे पानी से निकाल दें। संतरे के छिलकों के इस पाउडर से हाथ पांव का रंग गोरा हो जाएगा। टैनिंग का सफाया होगा।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन