लाइव न्यूज़ :

स्किन से जुड़ी इन 3 बातों को सच समझने की भूल ना करें, छिन जाएगी आपकी खूबसूरती

By मेघना वर्मा | Updated: February 21, 2020 07:09 IST

जिस तरह छोटे-छोटे नुस्खे आपकी स्किन को ग्लोइंग बना देते हैं उसी तरह छोटी-छोटी गलतियां भी आपकी स्किन को बर्बाद कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेकअप से जुड़ी कुछ बातें अक्सर हमें हमारे जानने वाले और हमारे दोस्त दिया करते हैं। कई बार लोग नुस्खे दे तो देते हैं लेकिन उनके फायदे के बाजाय नुकसान हो जाते हैं।

अपनी स्किन की केयर करना हर किसी की जरूरत होती है। मेकअप से जुड़ी कुछ बातें अक्सर हमें हमारे जानने वाले और हमारे दोस्त दिया करते हैं। कभी किसी क्रीम को लगाने की सलाह तो कभी किसी फेसवॉश को यूज करने की सलाह। कभी बालों को इस तरह बांधने की सलाह तो कभी उस तरह। इन सभी सलाह में कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें मानकर शायद आप सबसे बड़ी गलती करेंगी।

जिस तरह छोटे-छोटे नुस्खे आपकी स्किन को ग्लोइंग बना देते हैं उसी तरह छोटी-छोटी गलतियां भी आपकी स्किन को बर्बाद कर सकती हैं। कई बार लोग नुस्खे दे तो देते हैं लेकिन उनके फायदे के बाजाय नुकसान हो जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो टिप्स जिन्हें आपको बिल्कुल फॉलो नहीं करना चाहिए।

ऑयली स्किन में मॉइश्चराइजर सही नहीं

अगर ऐसा आपको लगता है कि ऑयली स्किन में लोशन सही नहीं है तो ये गलत है। बल्कि इसे लगाने से त्वचा ज्यादा सीबम प्रोड्यूस करती है। अगर इसे आप नहीं लगाएंगी तो चेहरे पर एक्ने की समस्या होने लगती है। इस लिए स्किन कैसी भी हो मगर मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए।

मेकअप में एसपीएफ हो तो सनस्क्रीम ना लगाएं

लोग ऐसे भी सलाह देते हैं कि अगर आपके ब्यूटी प्रोडक्ट में एसपीएएफ है तो सनस्क्रीम की जरूरत नहीं है। मगर ऐसा नहीं है कि अच्छे सनस्क्रीम की कमी कोई प्रोडक्ट पूरी नहीं कर सकता। इसलिए धूप में जाने से पहले सनस्क्रीम जरूर लगाएं।

दो बार शैम्पू जरूरी

अक्सर ऐसा होता है कि लोग कहते हैं कि आपको दो बार बाल जरूर धोने चाहिए। मगर ऐसा नहीं है। आप एक बार भी चाहें तो बाल धुल सकती हैं। जरूरी ये है कि आपका बाल साफ हो जाए। इसके लिए किसी भी तरह की एडवाइज लेने की जरूरत नहीं है।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन