लाइव न्यूज़ :

3 आसान घरेलू उपाय जिनसे आर्म्स फैट होगा छूमंतर, एक्सरसाइज की नहीं पड़ेगी जरूरत

By गुलनीत कौर | Updated: June 13, 2018 11:01 IST

भाप लेने की प्रक्रिया से बॉडी फैट को कम किया जा सकता है और अगर आर्म्स के फैट को घटाना हो तो तौलिये का इस्तेमाल करें।

Open in App

अक्सर आपने सुना होगा कि अगर बाजू (हाथों) पर लटक रहे फैट को कम करना हो तो आपको खूब एक्सरसाइज करनी पड़ेगी। इसके अलावा और कोई भी विकल्प नहीं होता है। तमाम स्वास्थ्य एवं फिटनेस विशेषज्ञ भी आर्म्स से जुड़ी हर एक्सरसाइज को करने की ही सलाह देते हैं। लोग इन्हें फॉलो करते हैं लेकिन कोशिशों के बाद भी थोड़ा ही फर्क देखने को मिलता है। लेकिन अगर आप तेजी से आर्म्स के फैट को कम करना चाहते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों को भी ट्राई कर सकते हैं। एक्सरसाइज और घरेलू उपायों दोनों के इस्तेमाल से आर्म्स का फैट तेजी से कम होगा। 

1. गर्म तौलिये का करें इस्तेमाल

भाप लेने की प्रक्रिया से बॉडी फैट को कम किया जा सकता है और अगर आर्म्स के फैट को घटाना हो तो तौलिये का इस्तेमाल करें। एक पैन में पानी उबाल लें। गैस बंद करके कुछ देर इसे थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें तौलिया डुबोकर, निचोड़कर हाथों पर लगाएं। गर्म पानी के असर से बाजू पर पसीना आयेगा और इस पसीने के साथ ही इस एरिया का फैट भी बाहर निकलेगा। इस प्रयोग को दिन्ह में 2 बार करें, कुछ ही दिनों में आश्चर्यजनक रिजल्ट पाएंगे।

2. हल्दी से होगा फैट कम

एक कटोरी में एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच योगर्ट और एक ही चम्मच बेसन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें ताकि पेस्ट में कोई गांठ ना रहे। अब इस पेस्ट को हाथों पर लगाएं और कम से कम 20 मिनट लगा रहने दें। पेस्ट के सूखने पर पानी से धो लें। सप्ताह में दो बार इस आसान नुस्खे को अपनाने से आर्म्स का फैट तेजी से कम होता है।

30 के बाद हर महिला को अपनाने चाहिए ये एंटी-एजिंग टिप्स

3. ग्लिसरीन करेगा फैट को कम

एक कटोरी में थोड़ा ग्लिसरीन लें और उसमें अंदाजे के अनुसार नमक दाल दें। नमक बहुत अधिक और बहुत कम भी नहीं होना चाहिए। इस मिश्रण को हाथों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में  3 से 4 बार इस नुस्खे को ट्राई करें, यह आर्म्स के फैट को यकीनन कम करेगा।

फोटो: नाया हेल्थ एंड लाइफस्टाइल

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन