लाइव न्यूज़ :

इन 5 आदतों की वजह से पड़ जाती हैं चेहरे पर झुर्रियां, आज ही बदल लें अपना रूटीन

By मेघना वर्मा | Updated: July 12, 2020 11:07 IST

समय रहते अगर आप अपनी स्किन से जुड़ी कुछ आदतों को बदल लें तो हो सकता है आपको झुर्रियों से छुटकारा मिल जाए।

Open in App
ठळक मुद्देआपके मेकअप लगाने का तरीका आपकी स्किन को ढीला कर देता हैं।आप मेकअप के साथ सो जाती हैं तो ये आदत भी आपकी स्किन पर झुर्रियां डाल देती हैं।

समय के साथ आपकी स्किन ढीली होती जाती है। आपकी स्किन पर झुर्रिया पड़ने लगती है। आप ळाख ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लें मगर आपको इन झुर्रियों से छुटकारा नहीं मिलता। साथ ही पिंपल भी आपकी स्किन पर बढ़ने लगते हैं। उम्र का असर आपकी स्किन पर महीन रेखाओं से दिखने लगता है। इसका कारण आपकी कुछ कॉमन आदतें भी हो सकती हैं। 

समय रहते अगर आप अपनी स्किन से जुड़ी कुछ आदतों को बदल लें तो हो सकता है आपको झुर्रियों से छुटकारा मिल जाए। आज हम आपको कुछ ऐसी ही आदत बताने जा रहे हैं जिन्हें बदलकर आप अपनी झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं। 

1. खराब डाएट

आपकी डाएट का असर आपके ब्यूटी पर पड़ता है। अगर आप खराब डाएट ले रही हैं तो आपकी स्किन पर इसका असर दिखेगा। या तो आपकी स्किन ढीली हो जाएगी या आपकी स्किन काली होती जाएगी। इसलिए अपने हेल्दी रूटीन के साथ हेल्दी डाएट फॉलो करें और रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।

2. सनस्क्रीम

कहीं भी धूप में निकल रही हों चाहे कितनी ही देर के लिए सनस्क्रीम लगाना बिल्कुल ना भूलें। सनस्क्रीम सूरज की हानिकारक किरणों से आपको बचाती है। जो आपकी स्किन के लिए सही होता है। इसलिए सनस्क्रीम लगाना बहुत जरूरी है। अपने स्किन के हिसाब से सनस्क्रीम चुनें।

3. नींद पूरी ना होना

आपकी नींद ना पूरी होना भी आपकी स्किन की समस्या का सबसे बड़ा कारण है। दिन में 6 से 7 घंटे की नींद लेना जरूरी है। आपकी नींद ना पूरी होना भी आपकी स्किन पर दिखाई देता है। सोने से आपकी स्किन को रेस्ट मिलता है और उसमें ढीला पन नहीं आता। 

4. मेकअप लगाने का तरीका

आपके मेकअप लगाने का तरीका आपकी स्किन को ढीला कर देता हैं। अगर आपकी स्किन सेंसटिव है तो गलत तरीके से या गलत डायरेक्शन में मेकअप करने से स्किन स्ट्रेच हो जाती है। इससे भी आपकी स्किन पर झुर्रियां पड़ जाती हैं। मेकअप करने का सही तरीका ही अपनाएं। 

5. मेकअप के साथ सोना

अगर आप मेकअप के साथ सो जाती हैं तो ये आदत भी आपकी स्किन पर झुर्रियां डाल देती हैं। मेकअप वैसे भी स्किन के नेचुरल टेक्सचर को खोता है। जवां दिखना है तो मेकअप लगाकर बिल्कुल ना सोएं। आपका चेहरा 5 साल तक की उम्र खो सकता है अगर आप मेकअप लगाकर सोते हैं।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन