लाइव न्यूज़ :

समय से पहले बाल सफेद होने के 5 कारण, ऑलिव ऑइल के एक आसान उपाय से करें इलाज

By गुलनीत कौर | Updated: October 18, 2018 16:28 IST

तेज धूप के कारण भी बालों का प्राक्रतिक रंग खराब होता है। इस रंग को बनाए रखने के लिए ऑलिव ऑइल लगाएं।

Open in App

बालों के समय से पहले ही सफेद हो जाने के पीछे कई कारण होते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो बालों की देखभाल ना करना, सही डायट ना लेना, इनके समय से पहले सफेद हो जाने के सबसे कॉमन कारणों में से एक हैं। लेकिन कुछ लोगों में अनुवांशिक कारणों से भी बाल जल्दी सफेद होते हैं। 

लेकिन इनके अलावा भी कई सारे कारण ऐसे हैं जिनकी वजह से बाल सफेद हो जाते हैं। यहां एक-एक करके उन कारणों को जानेंगे और साथ ही ये भी जानते हैं कि ऑलिव ऑइल के इस्तेमाल से कैसे इन कारणों को दूर कर बालों का नेचुरल रंग पा सकते हैं।

1. डैंड्रफ के कारण सफेद बाल

बालों के सफेद होने की कई वजहों में से एक डैंड्रफ भी है और यह डैंड्रफ स्कैल्प और बालों के रूखेपन और पोषण की कमी के कारण होता है। यदि नियमित रूप से स्कैल्प और बालों पर ऑलिव ऑइल का इस्तेमाल किया जाए तो स्कैल्प के रूखेपन और एलर्जी से छुटकारा पाया जा सकता है

2. सूरज की किरणें

तेज धूप के कारण भी बालों का प्राक्रतिक रंग खराब होता है। इस रंग को बनाए रखने के लिए ऑलिव ऑइल लगाएं। इस तेल में विटामिन-डी की भरपूर मात्रा होती है जो बालों के प्राकृतिक रंग को वापस लाता है।

3. पीएच लेवल बिगड़ने से सफेद बाल

जिस तरह बॉडी की स्किन का पीएच लेवल होता है, ठीक उसी तरह से स्कैल्प का भी एक पीएच लेवल होता है जिसके बिगड़ने से बालो का टूटना, झड़ना, सफेद होना, आदि समस्याएं पैदा होती हैं। ऑलिव ऑइल स्कैल्प में पोषण भर पीएच लेवल को मेनटेन करता है।

4. केमिकल के असर से बनते सफेद बाल

जब स्कैल्प और बालों पर जरूरत से ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल होता है, तब भी बालों के सफेद हो जाने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इन केमिकल के असर को कम करने के लिए ऑलिव ऑइल की मसाज एक सस्ता और असरदार उपाय है।

ये भी पढ़ें: बालों के टूटने, झड़ने, स्प्लिट-एंड्स, सभी परेशानियों का एक इलाज है ये तेल, 10 मिनट में घर पर बनाएं

5. ये भी है एक कारण

कई बार बालों को डैमेज हो जाने के कारण भी बाल समय से पहले ही सफेद होने लगते हैं। बालों के डैमेज होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन अगर समय रहते इन्हें रिपेयर कर लिया जाए तो बालों का रंग वापस लौट सकता है। इसके लिए ऑलिव ऑइल से मसाज करें, हेयर पैक में ऑलिव ऑइल मिलाकर उसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में रिजल्ट मिल जाएगा।

टॅग्स :हेयर केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

स्वास्थ्यबरसात के मौसम में बालों का टूटना-झड़ना रोकने का घरेलू इलाज, करें इन 3 चीजों का इस्तेमाल

स्वास्थ्यHoli 2025: पक्के रंग से होली खेलने के बाद कैसे हटाएं रंग? नेचुरल तरीके से मिनटों में करें साफ, बरकरार रहेगा ग्लो

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन