लाइव न्यूज़ :

Morning Beauty Tips: सुबह उठते ही कर लें ये 7 चीजें, कभी नहीं होगी स्किन प्रॉब्लम, हमेशा दिखेंगी जवां और खूबसूरत

By मेघना वर्मा | Updated: March 7, 2020 07:06 IST

भागती-दौड़ती जिंदगी में हमेशा ही आप खुद से ज्यादा दूसरों को समय देती हैं। सुबह उठकर अगर आप कुछ समय खुद के लिए निकाल लें तो स्किन की सभी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह उठते ही तला-भूना खाना ना शुरू कर दें। सुबह  उठकर आप चाहें तो होममेड फेस पैक भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

लोगों का मॉर्निंग रूटीन हमेशा फिक्स होता है। सुबह उठकर या तो वो सीधे किचन में घुसती हैं या अपने रूटीन के कामों में बिजी हो जाती हैं। मगर क्या आप जानती हैं कि आप सुबह का थोड़ा सा समय आप खुद के लिए निकाल लें तो आपकी स्किन और आपका फेस दोनों ही निखर जाएगा। 

इस भागती-दौड़ती जिंदगी में हमेशा ही आप खुद से ज्यादा दूसरों को समय देती हैं। ऑफिस के काम घर के काम परिवार वालों की परवरिश के बीच आप खुद के लिए समय निकालना ही भूल जाती हैं। ऐसे में सुबह उठकर अगर आप कुछ समय खुद के लिए निकाल लें तो स्किन की सभी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए आपको बस थोड़ा सा समय निकालने की जरूरत है। आप भी जानिए कौन सी हैं वो चीजें जिनके सेवन से आपकी स्किन को फायदा होगा।

1. नींबू-शहद पानी

सुबह उठकर अगर आप एक गिलास पानी के साथ एक चम्मच शहद और नींबू का रस पीते हैं तो आपको इससे बहुत फायदा होगा। ये आपकी स्किन को डीटॉक्स करेगा। साथ ही आपके वजन को भी कम करेगा। इससे आपके शरीर में विटामिन सी भी पहंचेगी जो आपके स्किन को निखारेगी।

2. आईस पैक

अपने स्किन पर आईस पैक लगाने से आपके सूजे हुए चहरे को राहत मिलेगी। आंखों के नीचे अगर आपकी स्किन फूली गई है या लटक गई है तब भी आईस पैक से आपको बहुत फायदा होगा। अपने स्किन पर बर्फ को सर्कुलर मोशन में घुमाएं। इससे आपके बंद पोर्स भी खुल जाएंगे।

3. कार्डियो सेशन

सुबह व्यायाम के लिए भी समय जरूर निकालें। अगर आप कार्डियो सेशन से जुड़े कुछ एक्सरसाइज कर सकती हैं तो जरूर करें। ये आपकी स्किन को ग्लो करेगा। 

4. नैचुरल फेस पैक

सुबह  उठकर आप चाहें तो होममेड फेस पैक भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसमें टमाटर का पैक या बेसन का पैक चेहरे पर लगा लें। जब तक ये सूख रहा हो आप कुछ और काम कर लें। ये आपकी स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाएगा।

5. हेल्दी ब्रेकफास्ट

सुबह उठते ही तला-भूना खाना ना शुरू कर दें। आपको अपनी डायट का ख्याल खुद ही रखना है। साथ ही सुबह की डायट का असर आपकी स्किन पर भी पड़ता है। इसलिए सुबह अच्छा और सेहतमंद नाश्ता ही करें।

6. मॉइस्चराइज

कहीं बाहर निकलने से पहले अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करना जरूरी है। कहीं भी ऐसे ही ना चली जाएं। पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह मॉइस्चराइज करें। अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर खरीदें और उसे अप्लाई करें इसके बाद ही घर से बाहर जाएं।

7. गर्म पानी से भी बन जाएगी बात

अगर आप सुबह उठकर एक गिलास गर्म पानी भी पीती हैं तो बात बन जाएगी। आप नहाएं भी तो थोड़े से गर्म पानी से ही नहाएं इससे आपकी स्किन के पोर्स खुलेंगे और उनमें ग्लो आएगा।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल