लाइव न्यूज़ :

बारिशों में मुंहासे होने का ये है बड़ा कारण, जानिए एकमात्र असरदार उपाय

By गुलनीत कौर | Updated: July 20, 2019 12:28 IST

मानसून में मुंहासे होना साधारण बात है। मगर इनके आने का कारण अन्य मौसमों में होने वाले मुहासों से अलग है और उपाय भी खास है।

Open in App

मानसून में त्वचा और बालों में कई तरह के बदलाव देखे जाते हैं। दोनों में ही बारिश के पानी की वजह से रूखापन आने लगता है। जिसकी वजह से त्वचा का ग्लो और बालों की चमक खोने लगती है। मगर त्वचा को मानसून में और भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसमें से एक है मुंहासे।

मानसून में मुंहासे होना साधारण बात है। मगर इनके आने का कारण अन्य मौसमों में होने वाले मुहासों से अलग है और उपाय भी खास है। स्किन एक्सपर्ट्स की मानें तो बारिशों में चेहरे, पीठ और बाजुओं पर दाने हो जाते हैं। यह बेहद कॉमन है, लेकिन इन सभी दानों का कारण कॉमन है।

मानसून में मुंहासे

इस मौसम में मुंहासे होने का सबसे कॉमन और बड़ा कारण है उमस। उमस की वजह से पूरे बदन में चिपचिपाहट भरा पसीना आता है। यह पसीने धूल मिट्टी को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। पसीना और धूल त्वचा से चिपक कर पोर्स को बंद कर देती है जिस वजह से मुंहासे आने लगते है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की 7 हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस के ब्यूटी सीक्रेट्स, जानें और दिखें खूबसूरत

मानसून में मुंहासे दूर करने का उपाय

बारिशों के मौसम में मुंहासे होने पर सबसे पहले तो अपने पानी पीने की रूटीन पर ध्यान दें। अगर पानी कम पीते हैं तो इसकी खपत बढ़ा दें। बॉडी अंदर से हाइड्रेट रहेगी तो त्वचा हेल्दी बनी रहेगी मगर इसके अलावा भी अगर मौसम की मार से मुंहासे हो जाएं तो नीम का प्रयोग करें।

मिक्सर में ग्राइंड करके नीम का पेस्ट बना लें। इसमें हल्दी और दूध डालकर मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं या फिर सिर्फ मुंहासों पर उंगली लेते हुए लगा लें। सूखने पर ठंडे पानी से साफ कर दें। पेस्ट बनाने के लिए अगर नीम का पाउडर ना मिले तो नीम ऑइल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें नारियल या बादाम का तेल मिलाकर मुंहासों परा लगा लें। यह प्रयोग तेजी से काम करता है। 

टॅग्स :मानसूनस्किन केयरघरेलू नुस्खेब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

भारतविकसित होते भारत को अस्त-व्यस्त करती बाढ़

भारतJ&K में 125 वर्षों में छठा सबसे ज़्यादा बारिश वाला रहा अगस्त, 73% अधिक बारिश हुई, लद्दाख में सामान्य से 930% अधिक बारिश हुई

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन