लाइव न्यूज़ :

5 हेयर केयर टिप्स, जो मानसून में दिलाएं रूखे, चिपचिपे बालों से छुटकारा

By गुलनीत कौर | Updated: July 7, 2019 11:20 IST

बारिशों के मौसम में हर 4 हफ्ते बाद पूरा हेयर कट भले ही ना करवाएं, लेकिन बालों को ट्रिम जरूर करवा लें।

Open in App

बारिशों के मौसम में बाल रूखे और चिपचिपे हो जाते हैं। बारिश का पानी पड़ने से ये बेजान हो जाते हैं। जिसकी वजह से हेयर फॉल बढ़ जाता है और हेयर ग्रोथ ना के बराबर रह जाते एही। इन कठिनाईयों से बचने और हेयर ग्रोथ बढ़ाने के लिए मानसून में अलग तरीके से बालों की देखभाल करें। आइए जानें कुछ खास टिप्स:

1) मानसून में रोज हेयर वॉश करें

जी हां, अगर चिपचिपाहट से छुटकारा पाना है तो बारिशों के मौसम में रोजाना बालों को साफ करें। मगर एक दिन शैम्पू से तो अगले दिन सिर्फ पानी से बाला धोने हैं। इससे बालों की गंदगी और चिपचिपाहट रोजाना निकल जाएगी।

2) हेयर वॉश के बाद

कुछ लोगों को हेयर वॉश करते ही बालों को वापस बांधे रखने की आदत होती है। अगर आप ऐसा करते हैं तो उसमें कोई दिक्कत तो नहीं लेकिन मानसून में बाल धोने के ठीक बाद कुछ देर के लिए बालों को खुला रहने दें। जब बालों की नमी दूर हो जाए तो उन्हें बाँध सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जानिए, 'कबीर सिंह' एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के ब्यूटी सीक्रेट्स, देते हैं उन्हें बेदाग़, खूबसूरत त्वचा

3) हेयर ट्रिमिंग

आप साल में एक बार हेयर कट लेते हैं या 6 महीने में एक बार या हर महीने, मानसून में आपको अपना रूटीन बदलना होगा। बारिशों के मौसम में हर 4 हफ्ते बाद पूरा हेयर कट भले ही ना करवाएं, लेकिन बालों को ट्रिम जरूर करवा लें।

4) हेयर ऑइल मसाज, मास्क

बारिशों में बाल अपनी नमी खोने लगते हैं जिससे वे रूखे, बेजान और कमजोर पड़ने लगते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए हर सप्ताह कम से कम दो बार हेयर वॉश से पहले बालों में तेल लगाएं। कम से कम 2 बार हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे, हेयर मास्क घर का बना हो।

5) कंडीशनर है जरूरी

मानसून में रूखे बालों से छुटकारा पाना हो तो हर हेयर वॉश सेशन के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं। यूं तो हेयर एक्सपर्ट 15 दिन में सिर्फ 2 बार कंडीशनर इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं लेकिन मानसून में इसकी जरूर अधिक होती है।

टॅग्स :हेयर केयरमानसूनघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

भारतविकसित होते भारत को अस्त-व्यस्त करती बाढ़

भारतJ&K में 125 वर्षों में छठा सबसे ज़्यादा बारिश वाला रहा अगस्त, 73% अधिक बारिश हुई, लद्दाख में सामान्य से 930% अधिक बारिश हुई

भारतManimahesh Yatra 2025: 16 श्रद्धालुओं की मौत, हजारों को किया गया रेस्क्यू, हिमाचल में कुदरत के कहर के बावजूद मणिमहेश यात्रा पर संपन्न

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन