Merry Christmas 2020: घर बैठकर बनाएं फेस मास्क, इस क्रिसमस पार्टी में चमक उठेगा आपका चेहरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 22, 2020 04:10 PM2020-12-22T16:10:58+5:302020-12-22T16:15:33+5:30

Christmas 2020: कोरोना महामारी के खतरे के बीच दुनिया भर के लोग सावधानी के बीच क्रिसमस मनाने की तैयारी में जुट गई है। इस दौर में ऑनलाइन त्योहार मनाने और एक-दूसरे को विश करने का प्रचलन भी बढ़ा है।

Merry Christmas 2020 Make Face Mask Sit At Home Shine At This Party | Merry Christmas 2020: घर बैठकर बनाएं फेस मास्क, इस क्रिसमस पार्टी में चमक उठेगा आपका चेहरा

ऐलोवेरा से बने फेस मास्क के फायदे और उसको घर पर बनाने का तरीका। (file photo)

Highlightsक्रिसमस की तैयारियों लोगों ने शुरू कर दी है। लोग घर पर ही पार्टी का आयोजन करना चाहते हैं।ऑफिस या दूसरे कारणों की वजह से आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं होता।

क्रिसमस ट्री को रंगे-बिरंगे प्रकाश से सरोबार करने के कार्यक्रम में हर साल हजारों लोग एकत्र होते हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर कम लोग आएं।

कोरोना महामारी के खतरे के बीच दुनिया भर के लोग सावधानी के बीच क्रिसमस मनाने की तैयारी में जुट गई है। इस दौर में ऑनलाइन त्योहार मनाने और एक-दूसरे को विश करने का प्रचलन भी बढ़ा है। क्रिसमस की तैयारियों लोगों ने शुरू कर दी है। 

हालांकि लोग होटल और पब जाने से बच रहे हैं। लोग घर पर ही पार्टी का आयोजन करना चाहते हैं। क्रिसमस की पार्टी में सभी एकदम फरफेक्ट लुक में दिखना चाहते हैं। आउटफिट से लेकर मेकअप तक बिल्कुल अप टू डेट रहना चाहते होंगे लेकिन ऑफिस या दूसरे कारणों की वजह से आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं होता।

आज हम आपको ऐसी ही एक टिप्स देने जा रहे हैं जिससे आप घर बैठे अपने लिए परफेक्ट फेस मास्क को बना सकते हैं। इस मास्क से आपके चेहरे पर ऐसा निखार आ जाएगा कि बस थोड़ा सा टचअप करने के बाद आप बेहद खूबसूरत लगने लगेंगी। तो चलिए आपको बताते हैं ऐलोवेरा से बने फेस मास्क के फायदे और उसको घर पर बनाने का तरीका।

मास्‍क के लिए सामग्री

एलोवेरा जैल - 1/4 कप
रोजहिप ऑयल - 1 बड़ा चम्मच
लेमन ऑयल - 10 बूंदें

बनाने और लगाने का तरीका

1. एक कटोरी में, एलोवेरा जैल में रोजहिप ऑयल और नींबू आवश्‍यक तेल की कुछ बूंदे मिलाएं। 
2. अब चेहरे को साफ करके इसे अपने चेहरे पर लगा लें। 
3. फिर धीरे से ऊपर की ओर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 


4. झाइयों को दूर करने और स्किन को ग्‍लोइंग बनाने के लिए इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें 
5. आपको कुछ दिन इस्‍तेमाल से ही झाइयों दूर होती नजर आएगी।

ऐलोवेरा जैल फेस मास्क के फायदे

अगर आपके फेस में झाइयां हैं और आप इसे मेकअप से छुपाने की कोशिश करती हैं तो ऐसे में आपको केमिकल इन्फेक्शन होने का खतरा होता है। क्योंकि आपके ब्यूटी प्रोडक्टस में बहुत सारे केमिकल मिले होते हैं। वहीं ऐलोवेरा जैल फेस मास्क इस्तेमाल करके चेहरे की झाइंया खत्म हो जाती हैं। साथ ही इससे आपके चेहरे के सभी दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।

Web Title: Merry Christmas 2020 Make Face Mask Sit At Home Shine At This Party

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे