लाइव न्यूज़ :

Makeup Tips: आपके डेली लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगी ये 5 चीजें, मेकअप किट में जरूर करें शामिल

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 22, 2023 16:38 IST

अगर आपने अपना मेकअप सही से नहीं किया है तो उससे आपका चेहरा और खराब दिखेगा और न चाहते हुए भी आप सबकी नजरों में आ जाएंगी। इसी क्रम में जानते हैं कि हमें अपने मेकअप किट में कौन सी जरूरी चीजों को शामिल करना चाहिए जो हमारे डेली लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगी।

Open in App

Makeup Tips: रोजाना ऑफिस के लिए तैयार होती महिलाएं अक्सर मेकअप को लेकर स्ट्रगल करती हुई नजर आती हैं। दरअसल, काफी महिलाओं को ये समझ नहीं आता कि अपने रोजमर्रा के लुक को बेहतर बनाने के लिए वो क्या करें। अगर आपने अपना मेकअप सही से नहीं किया है तो उससे आपका चेहरा और खराब दिखेगा और न चाहते हुए भी आप सबकी नजरों में आ जाएंगी। इसी क्रम में जानते हैं कि हमें अपने मेकअप किट में कौन सी जरूरी चीजों को शामिल करना चाहिए जो हमारे डेली लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगी।

सनस्क्रीन

मौसम चाहे सर्दी का हो या गर्मी का चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी है। अपने मेकअप किट में इसे जरूर शामिल करें। सनस्क्रीन को आप मेकअप इस्तेमाल करने से पहले चेहरे पर लगाएं। सनस्क्रीन आपको सनबर्न, स्किन कैंसर और समय से पहले होने वाली एजिंग से बचाता है। 

मैट लिपस्टिक

मैट लिपस्टिक अपने लुक को चार चांद लगाने में मदद करेगी। अगर आपको बहुत ज्यादा मेकअप करने का मन नहीं है तो बस न्यूड मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। मैट लिपस्टिक न लेवल आपके लिप्स को हाइड्रेटेड रखेगी बल्कि आपके लुक को बेहतर बनाने में भी मदद करेगी। 

लिप ग्लॉस

अगर आप अपने लुक में थोड़ा सा बदलाव लाना चाहती हैं तो लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें। लिप ग्लॉस आपकी रेगुलर लिपस्टिक में थोड़ा बदलाव लाएगा। इससे आपके होंठ चमक उठेंगे। 

ब्लश और हाइलाइटर

आपके मेकअप रूटीन में ब्लश और हाइलाइटर का होना बहुत जरूरी है। ब्लश आपको रोजी (गुलाबी) लुक पाने में मदद करता है, जबकि हाइलाइटर के इस्तेमाल से आप अपने चेहरे के फीचर को और हाइलाइट कर सकती हैं। 

आईलाइन और मसकारा

मेकअप कभी भी आईलाइन और मसकारा के बिना पूरा नहीं होता। दरअसल, अगर आपकी आंखें बहुत कुछ बयां करती हैं। ऐसे में इनका मेकअप होना तो बनता है। आईलाइन और मसकारा के इस्तेमाल से आंखें बड़ी और खूबसूरत दिखती हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है।)

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन