Karva Chauth Mehndi design: इस करवा चौथ इन मेहंदी डिजाइन से सजाएं अपने हाथ, देखें फोटोज
By जोयिता भट्टाचार्या | Published: October 15, 2019 12:03 PM2019-10-15T12:03:02+5:302019-10-16T17:15:44+5:30
List of Best and Latest Karva Chauth Mehndi Design: घर की महिलाएं, जिन्हें लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, हर त्योहार पर अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाती हैं। इस करवा चौथ आप कौन-कौन सी डिजाइन को अपने हाथों में सजानी चाहती हैं। हम आपको मेहंदी के कुछ बेहतरीन डिजाइन की लिस्ट दे रहे हैं...
करवाचौथ का त्योहार पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार और विश्वास का प्रतीक है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चुतर्थी को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस साल करवाचौथ 17 अक्टूबर, दिन गुरुवार को है।
करवा चौथ के मौके पर हर महिला सोलह श्रृंगार करती है। सिंदूर, बिंदी, साड़ी के साथ जो सबसे जरूरी होता है वो है मेहंदी। करवा चौथ पर हर महिला एक दिन पहले अपने हाथों पर मेहंदी लगवाती है। सभी एक से बढ़कर एक डिजाइन चुनती है।
ऐसा माना जाता है कि मेहंदी के बिना शगुन अधूरा समझा जाता है। यही वजह है कि घर की महिलाएं, जिन्हें लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, हर त्योहार पर अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाती हैं। इस करवा चौथ आप कौन-कौन सी डिजाइन को अपने हाथों में सजानी चाहती हैं। हम आपको मेहंदी के कुछ बेहतरीन डिजाइन की लिस्ट दे रहे हैं...