लाइव न्यूज़ :

Makeup Tips: मेकअप रूटीन में शामिल नहीं है प्राइमर? जान लीजिए इसके 4 फायदे

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 3, 2022 17:57 IST

मेकअप प्राइमरों में लाइटवेट फॉर्मूला और जेल जैसी स्थिरता होती है जो आसानी से त्वचा में मिल जाती है और इसके कई फायदे होते हैं।

Open in App

Makeup Tips: अगर मेकअप प्राइमर आपके नियमित मेकअप रूटीन का हिस्सा नहीं है तो आपको बता दें कि आप गलती कर रही हैं। मेकअप प्राइमर का इस्तेमाल आपकी त्वचा को फाउंडेशन, कंसीलर जैसे मेकअप प्रोडक्ट्स के लिए तैयार करने के लिए किया जाता है। जब आप मेकअप प्राइमर से शुरुआत करेंगी तो आपको अपने मेकअप में काफी अंतर नजर आएगा। यह आपके मेकअप रूटीन में एक अतिरिक्त स्टेप की तरह लग सकता है, लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहे तो प्राइमर का इस्तेमाल जरूर करिए।

क्या होता है मेकअप प्राइमर?

मेकअप प्राइमर आपके मेकअप के लिए बेस की तरह काम करता है। यह आपकी त्वचा और मेकअप के बीच एक अतिरिक्त परत है। यह न केवल आपकी त्वचा को चिकना करता है बल्कि आपके मेकअप को भी लंबे समय तक बनाए रखता है।

पोर्स को ठीक करता है

मेकअप करने से पहले प्राइमर आपके रोमछिद्रों को छोटा करने में मदद करता है। यह आगे फाउंडेशन का उपयोग करके एक फ्लॉलेस बेस बनाने में मदद करता है, वरना बड़े खुले छिद्र आपके मेकअप को असमान और पैची बनाते हैं। प्राइमर रोमछिद्रों को चिकना करता है और आपकी त्वचा को साफ और फ्लॉलेस बनाता है।

लंबे समय तक मेकअप बरकरार रहता है

अगर आप रोजाना मेकअप का इस्तेमाल करती हैं और चाहती हैं कि यह लंबे समय तक टिका रहे तो आप ये प्राइमर के बिना नहीं कर सकतीं। मेकअप प्राइमर आपके फाउंडेशन और अन्य मेकअप प्रोडक्ट्स को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। घंटों मेकअप के बाद भी आपका चेहरा फ्रेश दिखता है।

एजिंग के संकेत छुपाए

मेकअप प्राइमर आपकी त्वचा को जवां और बेदाग बनाते हैं। वे उम्र बढ़ने के संकेतों जैसे महीन रेखाओं, झुर्रियों को चिकना करने में मदद करते हैं।

सूखी त्वचा को हाइड्रेट करता है

बहुत सारे मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से अक्सर त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। हालांकि, दूसरे मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पहले प्राइमर का इस्तेमाल आपकी त्वचा को रूखा होने से बचाता है। प्राइमर आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं और किसी भी मेकअप प्रोडक्ट को आपकी नाजुक त्वचा की परतों को नुकसान पहुंचाने से रोकते हैं।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सस्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन