लाइव न्यूज़ :

फेस वैक्स कराते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें, नहीं होगी रेडनेस और जलन

By मेघना वर्मा | Updated: July 24, 2020 06:38 IST

फेसवैक्स अगर सावधानी से ना करवाया जाए तो कई बार इसके बाद जलन, रेडनेस या ईचिंग की प्रॉब्लम भी हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देवैक्स के बाद स्किन में इंफेक्शन होने की संभावना भी होती हैवैक्स करवाने के बाद स्किन को ऐसे ही ना छोड़ें।

फेस वैक्स आजकल कॉमन सी बात हो गई है। चेहरे पर आने वाले अनचाहे बालों को हटवाने का ये एक सही और सटीक तरीका है। ये अनचाहे बाल चेहरे पर आकर महिलाओं की खूबसूरती कम कर देते हैं। इसलिए लड़कियां फेसवैक्स करवाने लगी हैं। 

वहीं ये फेसवैक्स अगर सावधानी से ना करवाया जाए तो कई बार इसके बाद जलन, रेडनेस या ईचिंग की प्रॉब्लम भी हो जाती है। इसलिए फेस वैक्स करनाने कसे पहले कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है। ताकि फेस वैक्स के बाद आपके चेहरे की खूबसूरती ना बिगड़े। 

पानी का ध्यान रखें

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसटिव है तो वैक्स करने से पहले पानी का परीक्षण करना जरूरी है। पानी बहुत ज्यादा गर्म होगा तो आपकी स्किन पर बहुत ज्यादा रेडनेस हो जाएगा। आपकी स्किन को इरिटेशन भी होगी। इसलिए पानी और वैक्स दोनों को पहले अच्छी तरह चेक कर लें उसके बाद ही फेस पर लगाएं।

करें मॉइस्चराइज

वैक्स करवाने के बाद स्किन को ऐसे ही ना छोड़ें। धुलने और पानी सुखाने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज जरूर करें। वैक्स करवाने के बाद स्किन ड्राई हो जाती है। इसलिए उस पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि मॉइस्चराइजर अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए वरना स्किन पर जलन होने लगेगी। 

एंटीसेप्टिक लोशन जरूर लगाएं

वैक्स के बाद स्किन में इंफेक्शन होने की संभावना भी होती है इससे आपकी स्किन की रंगत भी खराब हो सकती है। आपके पोर्स में सूजन भी आ सकती है। इसलिए वैक्स के बाद एंटी-सेप्टिक लोशन भी जरूर लगाइए। 

आइस पैक देगा राहत

अगर आपको फेस पर वैसे ही जलन हो रही है तो आप आइस पैक भी लगा सकते हैं। इससे आपके चेहरे पर रैशेज होने लगते हैं। वैक्सिंग के तुरंत बाद अपनी स्किन पर आइस पैक लगाएं। ये आपके फेस पर होने वाले जलन को कम करेगा। 

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन