लाइव न्यूज़ :

उम्र से 10 साल कम दिखना हो तो ट्राई करें ये जापानी तकनीक

By गुलनीत कौर | Updated: June 14, 2018 12:05 IST

क्या आपने कभी जापानी महिलाओं को देखा है? उनकी उम्र कितनी ही बढ़ क्यों ना जाए लेकिन चेहरे पर उसका असर बहुत कम देखने को मिलता है।

Open in App

मार्किट में आपको खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन दिलाने का दावा करते हुए कई कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट मिल जाएंगे। इन प्रोडक्ट को बनाने वाली कंपनियां अपनी बनावटी बातों से कस्टमर को अपनी ओर खींच लेती हैं। ग्राहक भी अपनी आमदनी का बड़ा हिस्सा इन महंगे उत्पादों पर लगाता है। इनसे कुछ असर तो देखने को मिलता है लेकिन ये उत्पाद लंबे समय तक साथ नहीं देते हैं। 

उम्र के बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां, दाग-धब्बे, अनचाही लकीरें, बुढ़ापा दिखने लगता है। कितनी ही कोशिश की जाए लेकिन इनसे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप एक निश्चित उम्र में ही चेहरे पर आने वाले बुढ़ापे से बचना का एक उपाय कर लें तो उम्र के साथ आपनी स्किन यंग बनती चली जाएगी। 

क्या आपने कभी जापानी महिलाओं को देखा है? उनकी उम्र कितनी ही बढ़ क्यों ना जाए लेकिन चेहरे पर उसका असर बहुत कम देखने को मिलता है। इसका एक राज है एक खास जापानी तकनीक जिसे अपनाने से स्किन पर बुढ़ापा जल्दी नहीं आता है। 

इस जापानी तकनीक के अनुसार जब भी चेहरे या स्किन पर कोई लोशन, मॉइस्चराइजर या स्क्रीम लगाएं तो उसे त्वचा पर मलने की बजाय 'टैप' करें। यानी उंगलियों से हल्का प्रेशर देकर थप-थपाते हुए लगाएं। इसे जापानी 'स्किन पैटिंग' तकनीक कहते हैं। 

दरअसल यह तकनीक त्वचा में रक्त के बहाव को बढ़ाती है। इससे त्वचा हेल्दी बनती है और प्राकृतिक रूप से उसमें निखार आता है। इसलिए जब भी त्वचा पर कोई क्रीम या लोशन लगाया जाए तो उसे मसलने की बजाय टैप करते हुए लगाएं। स्किन को दोहरा लाभ मिलेगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन