लाइव न्यूज़ :

सावधान! चेहरा धोते समय ना करें ये 5 बड़ी गलतियां, फोड़े-फुंसी और लाल चित्ती के हो जाएंगे शिकार

By मेघना वर्मा | Updated: February 24, 2020 07:18 IST

चेहरा साफ भले ही लग रहा हो मगर बगैर सावधानी बरते यदि आप मुंह धुलेंगे तो आपको कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे चेहरे को हाथ लगाने से पहले जरूरी है आप अपने हाथों को अच्छी तरह साफ कर लें।आपकी स्किन बहुत सॉफ्ट होती है इसलिए उस पर साबुन ना लगाएं।

बढ़ते धूल और प्रदूषण के बीच आपको अपने चेहरे पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। आपकी जरा सी गलती आपकी निखरी और ग्लोइंग स्किन को खतरा हो सकता है। सिर्फ यही नहीं गलत तरह से मुंह धोने की वजह से भी आपके चेहर पर रैशेज और चित्ती पड़ सकती है। 

आइए आपको बताते हैं कि मुंह धोते समय भी आपको किन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। चेहरा साफ भले ही लग रहा हो मगर बगैर सावधानी बरते यदि आप मुंह धुलेंगे तो आपको कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। आप भी जानिए क्या हैं वो सावधानियां

1. पहले मेकअप उतारें

चेहरा धोने से पहले ये जरूर है कि दिन भर की गंदगी और मेकअप को आप कॉटन की मदद से साफ कर लें। इसके बाद ही चेहरे पर पानी लगाएं। मेकअप को सीधे पानी से धोने पर मेकअप के कण त्वचा के रोम-छिद्रों में चले जाते हैं जिससे वो बंद हो जाते हैं।

2. पानी ना हो गर्म ना ठंडा

ध्यान रखें जिस पानी से चेहरा धुलें वो ना तो ज्यादा ठंडा होना चाहिए ना गर्म।बहुत अधिक ठंडा और बहुत अधिक गर्म पानी चेहरे को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में हल्के गुनगुने पानी से ही चेहरा साफ करना चाहिए।

3. चेहरा रगड़े नहीं

अगर आप चेहरे को स्क्रब करती हैं तो ध्यान रखें कि उसे बहुत तेजी से चेहरे पर ना रगड़े। इससे चेरहे पर रैशेज हो सकते हैं। आपके चेहरे कि स्किन बहुत नाजुक होती है इसलिए अपने हाथों को बहुत धीमे से चेहरे पर घुमाएं। चेहरे पर रगड़ के निशान भी बन सकते हैं।

4. चेहरे से पहले साफ करें हाथ

आपका हाथ दिन भर कितनी ही गंदगी झेलता है। कितने ही तरह के किटाणु आपके हाथों पर रहते हैं। इसलिए चेहरे को हाथ लगाने से पहले जरूरी है आप अपने हाथों को अच्छी तरह साफ कर लें। गंदे हाथों से चेहरा साफ करने का कोई फायदा नहीं है।

5. कोशिश करें चेहरे पर ना लगाएं साबुन

आपकी स्किन बहुत सॉफ्ट होती है इसलिए उस पर साबुन ना लगाएं। अगर आपका फेसवॉश खत्म हो गया है तो अपने चेहरे पर साबुन की जगह बेसन लगा सकती हैं। इससे आपका चेहरा साफ होगा और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगे।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन