लाइव न्यूज़ :

सेफ्टी पिन के ये 7 यूज देखकर आप भी हो जाएंगे दंग, बड़े काम की है छोटी सी ये चीज

By मेघना वर्मा | Updated: March 13, 2020 16:03 IST

सेफ्टीपिन वैसे तो बहुत छोटी होती है मगर इसकी छोटी पकड़ कई बड़ी-बड़ी प्रॉब्लम्स का सल्यूशन हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देएक पेयर के मोजे और रूमाल को एक साथ एक सेफ्टीपिन में बांध कर रख दें।अगर आपके अलमानी की चाभी बार-बार खो जाती है तो एक जम्बो सेफ्टी पिन इसमें आपकी मदद कर सकती है।

सेफ्टी पिन्स जितनी छोटी होती हैं उतनी ही काम की भी होती हैं। आपकी छोटी-छोटी जरूरतों में ये बड़े काम आती हैं। साड़ी का पल्लू बनाने के अलावा ये कई और चीजों में काम आती हैं। आपकी नॉर्मल लाइफ में आपके पास सेफ्टीपिन होना किसी सौगात से कम नहीं।

सेफ्टीपिन वैसे तो बहुत छोटी होती है मगर इसकी छोटी पकड़ कई बड़ी-बड़ी प्रॉब्लम्स का सल्यूशन हो जाती है। कभी खिसकते पल्लू या दुप्पटे को संभालती है तो कभी सारे कागज को एक साथ पिन अप करने में मददगार हो जाती है। फैशन ब्यूटी से लेकर घर के होम डेकोर तक ये सेफ्टी पिन बड़े काम की होती हैं। 

आइए आपको आज बताते हैं कि आप किन-किन चीजों में इन्हें यूज कर सकते हैं-

1. चुपके से लगा दें सेफ्टीपिन

आज के समय में ज्यादातर लोग वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते हैं। मशीन में कपड़े धोने की सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि उसके आपस में कपड़े एक-साथ उलझ जाते हैं। कभी-कभी तो उन्हें ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में आप छोटी सेफ्टी पिन को अंदर की तरफ से इन कपड़ो पर एक-साथ जोड़कर लगा दीजिए। बस आपकी सारी समस्या का हल हो जाएगा।

2. खो जाते हैं आपके मोजे

हमेशा ऐसा होता है जब आप जल्दी में हों तो आपको एक पेयर के मोजे या रूमाल नहीं मिलता। इसका भी सबसे अच्छा सोल्यूशन है कि एक पेयर के मोजे और रूमाल को एक साथ एक सेफ्टीपिन में बांध कर रख दें। अब ये दुबारा कभी नहीं खोएंगे।

3. पर्दे से आती रोशनी

अगर आपको बहुत तेज नींद आ रही हो मगर खिड़ी पर पर्दे लगे होने के बाद रोशनी कमरे में आए तो छोटी सेफ्टी पिन आपको आराम की नींद दिलाएगी। बस इसे पर्दे पर लगा दें और दोनों पर्दों के बीच के गैप को बंद कर दें।

4. अब नहीं खोएगी चाभी

अगर आपके अलमानी की चाभी बार-बार खो जाती है तो एक जम्बो सेफ्टी पिन इसमें आपकी मदद कर सकती है। बस उस चाभी में एक सेफ्टी पिन लगा दें। ये की-रिंग का भी काम करेगा और आपकी चाभी भी नहीं खोएगी।

5. नारा डालने में आता है काम

हां, अगर आपकी फेवरेट हुडी या आपके सलवार से नारा बार-बार निकल जाता है तो भी आप सेफ्टी पिन की मदद ले सकते हो। एक सिरे पर सेफ्टीपिन लगाकर इसे वापिस हुडी के अंदर डाल सकते हैं। 

6. बन सकती है ज्वेलरी

मार्केट में मिलने वाली रंग-बिरंगी सेफ्टीपिन के साथ थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट करके आप उससे सुंदर और ब्यूटिफुल ज्वेलरी भी बना सकते हैं। ये नेकपीस से लेकर ब्रेसलेट तक कुछ भी हो सकता है।

7. नहीं दिखेगी ब्रा की स्ट्रैप

फीमेल को अक्सर इस परेशानी का हल नहीं मिलता। उनकी खूबसूत सी ड्रसे से झांकती ब्रा स्ट्रैप अक्सर सारा लुक खराब कर देती हैं। ऐसे में सेफ्टीपिन की मदद से आप इसे अपनी जगह पर बनाए रख सकते हैं।

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल