बनारसी लहंगे को स्टाइल करने के लिए लीजिए इन 3 टिप्स की मदद, पार्टी में लगेंगी सबसे डिफरेंट

By मनाली रस्तोगी | Published: February 3, 2022 05:46 PM2022-02-03T17:46:20+5:302022-02-03T17:46:51+5:30

कई बार यह समझ नहीं आता कि पार्टी में डिफरेंट दिखने के लिए बनारसी लहंगे को कैसे स्टाइल किया जाए। अगर आप भी इसी दुविधा में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है।

how to style banarasi lehenga in different ways | बनारसी लहंगे को स्टाइल करने के लिए लीजिए इन 3 टिप्स की मदद, पार्टी में लगेंगी सबसे डिफरेंट

बनारसी लहंगे को स्टाइल करने के लिए लीजिए इन 3 टिप्स की मदद, पार्टी में लगेंगी सबसे डिफरेंट

Highlightsबनारसी लहंगा महिलाओं की लिस्ट में पहले पायदान पर होता है। महिलाएं खास मौकों पर बनारसी लहंगा पहनना ज्यादा पसंद करती हैं।

जब भी बात ट्रेडिशनल वियर की होती है तो बनारसी लहंगा महिलाओं की लिस्ट में पहले पायदान पर होता है। चाहे कोई त्यौहार हो या फिर किसी की शादी अटेंड करनी हो, महिलाएं खास मौकों पर बनारसी लहंगा पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि, कई बार यह समझ नहीं आता कि पार्टी में डिफरेंट दिखने के लिए बनारसी लहंगे को कैसे स्टाइल किया जाए। अगर आप भी इसी दुविधा में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, आपको यहां लहंगे को स्टाइल करने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा। इन टिप्स को फॉलो करके आप किसी भी मौके पर बनारसी लहंगे के साथ डिफरेंट लुक पा सकती हैं। 

लाल बनारसी लहंगा गोल्ड एम्ब्रायडरी के साथ 

अगर आपकी बहन या करीबी दोस्त की शादी है और आप जल्द ही ब्राइड्समेड बनने वाली हैं तो आपको गोल्ड एम्ब्रायडरी वाला लाल बनारसी लहंगा जरूर ट्राई करना चाहिए। ये आपको क्लासी लुक देने में मदद करेगा। अगर आपका लहंगा भारी हो तो उसपर मिनिमल ज्वेलरी और मेकअप कैरी करिए। इससे आपका ओवरऑल लुक भड़कील नहीं लगेगा और पार्टी में आप सबसे अलग भी नजर आएंगी।

नेट के दुपट्टे संग बनारसी लहंगा चोली

अगर आपका नेट का दुपट्टा कैरी करने का है तो आप इसे अपने बनारसी लहंगे के साथ बेहतर तरीके से कैरी कर सकती हैं। दरअसल, आजकल बनारसी लहंगा चोली खुद में हैवी वर्क के साथ आता है ऐसे में अगर आप इसके साथ नेट का सिंपल और सोबर सा दुपट्टा कैरी करेंगी तो आप पार्टी की जान बन सकती हैं। 

दुपट्टे के साथ करें एक्सपेरिमेंट

अगर आप अपना लुक सिंपल और सोबर रखना चाहती हैं तो दुपट्टे को वन साइड से भी ले सकती हैं। यही नहीं, अगर किसी रिश्तेदारी में जा रही हैं तो दुपट्टे को साड़ी स्टाइल में ड्रेप कर लीजिए। इससे आपका लहंगा बनारसी साड़ी का लुक देगा। अगर आप अपने लहंगे को अलग स्टाइल से कैरी करना चाहती हैं तो आप अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने से डरिये मत। ऐसा इसलिए क्योंकि कई आप कुछ अलग करने से नई स्टाइल्स के बारे में पता चलता है। 

Web Title: how to style banarasi lehenga in different ways

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे