लाइव न्यूज़ :

नहीं खुल रहे पार्लर, घर बैठें इन आसान स्टेप्स में बनाएं अपर लिप्स

By मेघना वर्मा | Updated: June 16, 2020 15:49 IST

लॉकडाउन के चलते महिलाओं के ब्यूटी रूटीन में रोड़ा लगा है। आइब्रो और अपरलिप्स और फेशियल जैसी सर्विस फिलहाल बंद है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाएं चाहें तो घर बैठे अपरलिप्स के अनचाहे बालों को निकाल सकते हैं। लॉकडाउन के चलते सभी अपने घरों के अंदर हैं जो कि बहुत जरूरी और उचित भी है।

कोरोना वायरस से इस समय पूरी दुनिया जूझ रही है। लोगों को घर पर रहने के लिए सरकार ने 23 मार्च से लॉकडाउन चलाया था। लोगों ने उनके घरों में रहने की सलाह है जो कि उचित भी है। हां लोगों को इस समय घर पर रहकर कई डेली रूटीन की प्रॉबलम भी उठानी पड़ रही है। 

खासकर महिलाओं के ब्यूटी रूटीन में रोड़ा लगा है। आइब्रो और अपरलिप्स और फेशियल जैसी सर्विस फिलहाल बंद है। ऐसे में महिलाएं चाहें तो घर बैठे अपरलिप्स के अनचाहे बालों को निकाल सकते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह आप बिना किसी परेशानी के अपने अपरलिप्स के बाल निकाल सकते हैं।

1. हल्दी और बेसन

हल्दी आपकी स्किन के लिए फायदेमंद रहता है। वहीं बेसन से भी आपकी स्किन को चमक मिलती है। एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी मिला लें। अब इस पेस्ट में दूध मिलाएं। इस पेस्ट को अपर लिप के बालों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो इसे साफ कर लें। इस उपाय को नियमित रूप से बाल साफ हो जाएंगे।

2. नींबू और चीनी

नींबू और चीनी से बनायी गई वैक्स से भी आप अनचाहे बाल हटा सकती हैं। इसके लिए एक चम्मच चीनी में आधा चम्मच नींबू का रस मिला लें। इस मिश्रण को गर्म करें। जब ये थोड़ा गर्म हो जाए और चीनी पिघल जाए तो इसे अपरलिप्स पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसे झटके से खींचकर निकाल लें। ध्यान रहे ये मिश्रण बहुत गर्म नहीं होना चाहिए। 

3. दूध और हल्दी

हल्दी और दूध का मिश्रण न केवल सेहत के लिए अच्छा है बल्क‍ि चेहरे के बालों को दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी में थोड़ी सी मात्रा में दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लीजिए। इस पेसट को प्रभावित जगह पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो इसे साफ कर लीजिए।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन