लाइव न्यूज़ :

अपर लिप्स के बाल हटाने के ये हैं 5 आसान नुस्खे, दर्द के बिना रिमूव हो जाएंगे सारे बाल

By मेघना वर्मा | Updated: July 28, 2020 13:46 IST

वो सारे ट्रीटमेंट्स जो पार्लर या सलून में करवाए जाते थे अब नहीं हो पा रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा कॉमन प्रॉब्लम जो है वो है अपर लिप्स के बाल।

Open in App
ठळक मुद्देकई महिलाओं को तो हर 15 दिन पर अपर लिप्स के बाल बनवाने पड़ते थे।लॉकडाउन में उनकी सबसे बड़ी समस्या यही है कि वो अपरलिप्स के बाल को कैसे बनाएं या कैसे हटवाएं।

लॉकडाउन की वजह से इन दिनों में महिलाओं का ब्यूटी रूटीन पूरा नहीं हो रहा है। सभी ब्यूटी पार्लर बंद होने के चलते महिलाओं के ब्यूटी रूटीन पर फर्क पड़ा है। वो सारे ट्रीटमेंट्स जो पार्लर या सलून में करवाए जाते थे अब नहीं हो पा रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा कॉमन प्रॉब्लम जो है वो है अपर लिप्स के बाल।

कई महिलाओं को तो हर 15 दिन पर अपर लिप्स के बाल बनवाने पड़ते थे। अब लॉकडाउन में उनकी सबसे बड़ी समस्या यही है कि वो अपरलिप्स के बाल को कैसे बनाएं या कैसे हटवाएं। आज हम आपको कुछ घरेलू निस्खे बताने जा रहे है जिससे आप अपने अपर लिप्स के बाल साफ कर सकती हैं...

1. दही, बेसन और हल्दी

इसके लिए एक चम्मच बेसन, एक छोटा चम्मच दही एक चुटकी हल्दी लेकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपर लिप्स पर लगाएं। इसे अपर लिप्स पर रगड़े और मसाज करें। 10 से 15 मिनट तक ऐसा करने के बाद ठंडे पानी से मुंह धुल लें। हफ्ते में 2 से 3 बार ऐसा करेंगी तो आपके अपर लिप्स के बाल रिमूव हो जाएंगे।

2. दूध और हल्दी

इसके लिए एक छोटा चम्मच हल्दी और एक छोटा चम्मच दूध ले लें। इसे एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब आधे घंटे इसे अपने अपर लिप्स पर लगा लेने दें। जब ये लेप सूख जाएं तो उसे रगड़ते हुए साफ करें। इसे आप रोज करेंगी तो कुछ ही दिनों में इसका असर दिखाई देगा।

3. चीनी और नींबू का लेप

नींबू और चीनी का लेप आप अपने अपर लिप्स पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप बस नींबू के रस में चीनी को घो लें। अब इस पेस्ट को अपने अपर लिप्स को लगाएं। अब ये लेप 15 मिनट तक लगा रहने दें और इसे सूखने के बाद रगड़ते हुए इसे छुड़ाएं। पानी से साफ कर लें। हर दूसरे दिन ये उपाय करेंगी तो जल्दी ही इसका असर दिखेगा।

4. अंडे का सफेद भाग

एक अंडे के सफेद भाग में एक छोटा चम्मच कॉर्न फ्लोर का डालें। इसमें एक छोटी चम्मच चीनी भी डालें। अब इसे फेट कर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। ये चिपचिपा पेस्ट आपक अपने होठों के ऊपर लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसपर हल्का का पानी लगाएं और वैक्सिंग स्ट्रिप्स की मदद से हल्के हाथों से खींच दे। इससे आपके बाल आसानी से निकल जाएंगे। 

5. शहद और नींबू का लेप

इसके लिए एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं और इसका मिश्रण बना लें। इसे प्रभावित एरिया में लगाएं। अब एक कॉटन का कपड़ा लें और इसे हल्का सा भीगा कर निचो लें। अब लगे हुए लेप पर इस कपड़े को रखें और चिपका कर खींच लें। इससे भी आपके बाल रिमूव हो जाएंगे।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन