लाइव न्यूज़ :

एक हफ्ते में छू-मंतर हो जाएगा डार्क सर्कल, आंखों के नीचे की स्किन हो जाएगी टाइट

By मेघना वर्मा | Updated: June 23, 2020 15:36 IST

केमिकल और दवाओं से इतर कुछ घरेलू उपाय ऐसे हैं जिनकी मदद से भी आप आंखों के नीचे के डार्क सर्कल को खत्म कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाब में स्किन को लाइट करने के तत्व होते हैं।आलू में नेचुरल ब्लीच तत्व होते हैं जो डार्क सर्कल्स के गहरे रंग पर काम कर उन्हें लाइट बनाते हैं।

समय के साथ और काम के प्रेशर के साथ अक्सर महिलाओं के आंखों के नीचे डार्क सर्कल पड़ जाते हैं। सिर्फ यही नहीं आंखों पर प्रेशर ज्यादा पड़ने से आंखों के नीचे की स्किन भी ढीली पड़ जाती है। इसके लिए कितने ही लोग आई क्रीम का इस्तेमाल करते हैं मगर कुछ खास असर नहीं पड़ता।

केमिकल और दवाओं से इतर कुछ घरेलू उपाय ऐसे हैं जिनकी मदद से भी आप आंखों के नीचे के डार्क सर्कल को खत्म कर सकते हैं। आज हम यहां आपको ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे या उपाय बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने डार्क सर्कल को खत्म कर सकते हैं। वैसे तो आप इसके लिए भी ब्यूटी ट्रीटमेंट ले सकते हैं मगर कुछ घरेलू चीजों की मदद से आप अपने डार्क सर्कल को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

1. बादाम का तेल

बादाम में विटामिन-ई पाया जाता है जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। डार्क सर्कल्स को लाइट करने के लिए नेचुरल बादाम ऑयल से आंखों के नीचे हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा सप्ताह में 3 बार करें, फर्क महसूस होगा।

2. खीरा

खीरे में त्वचा को लाइट करने जैसे तत्व होते हैं। इसलिए डार्क सर्कल्स को कम करने में खीरा फायदेमंद होता है। फ्रेश खीरा का टुकड़ा आंखों पर केवल 10 से 15 मिनट के लिए रखें।

3. आलू

आलू को छीलकर उसके टुकड़े को आंखों पर 10 से 15 मिनट रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। आलू में नेचुरल ब्लीच तत्व होते हैं जो डार्क सर्कल्स के गहरे रंग पर काम कर उन्हें लाइट बनाते हैं।

4. गुलाब जल

गुलाब में स्किन को लाइट करने के तत्व होते हैं। इसके अलावा इसके प्रयोग से स्किन पर ग्लो भी आता है। अगर आपको भी यह ग्लो चाहिए तो गुलाब जल में कॉटन बॉल्स भिगोकर रख दें और फिर इन्हें आंखों पर रख दें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से आंखें अच्छे-से धो लें।

5. टमाटर

एक चमच्च टमाटर के जूस में आधा चमच्च नींबू का रस मिलाएं और इस मिश्रण को सावधानी से आंखों के नीचे बने काले घेरों पर लगाएं। 15 मिनट के लिए रखें और फिर साफ कर लें। इस प्रयोग को सप्ताह में 2 से 3 बार करने से फर्क महसूस होगा।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन