लाइव न्यूज़ :

Republic Day: चेहरे पर बनवाया है फेस पेंट तो इन 5 आसान तरीकों से करें रिमूव, नहीं होगी कोई स्किन एलर्जी

By मेघना वर्मा | Updated: January 25, 2020 07:30 IST

चेहरे पर तिरंगे को छपवाना अच्छा तो है मगर कई बार लोगों को इस फएस पेंटिंग से ईचिंग भी होने लगती है।

Open in App
ठळक मुद्देखीरे का उपयोग करके आप फेस पेंट का रंग छुड़ा सकते हैं।चेहरे का रंग छुड़ाने के लिए आप मूली का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

देशभर में 26 जनवरी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कुछ लोग इंडिया गेट पर परेड देखने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ देशभक्ति के रंग में रंगने वाले हैं। बता दें आज ही के दिन साल 1950 में देश में संविधान को लागू किया गया था। देश में गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए लोग कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं गणतंत्र दिवस पर बहुत सारे लोग देशभक्ति के रंग में भी रंगे नजर आएंगें। सिर्फ दिल ही नहीं लोगों के पहनावे और मेकअप में भी देश का केसरिया, सफेद और हरा रंग दिखाई देता है। 

बहुत सारे लोग इस दिन तिरगें रंग का फेसपेंट अपने चेहरे पर लगाते हैं। चेहरे पर तिरंगे को छपवाना अच्छा तो है मगर कई बार लोगों को इस फएस पेंटिंग से ईचिंग भी होने लगती है। कुछ लोगों को बहुत ज्यादा देर तक फेस पेंट लगाए रखने पर एलर्जी हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें इस्तेमाल करके आप अपने फेस से आसानी से फेसपेंट रिमूव कर सकते हैं। 

ऐसे कर सकते हैं फेस पेंट को रिमूव-

1. खीरे का उपयोग करके आप फेस पेंट का रंग छुड़ा सकते हैं। इसके लिए खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करें, इससे मुंह धोएं। चेहरे  पर लगा फेसपेंट छूट जाएंगा और त्वचा में निखार भी आ जाएगा।

2. चेहरे का रंग छुड़ाने के लिए आप मूली का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। मूली का रस निकालकर उसमें दूध व बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर लगाने से भी चेहरा साफ हो जाता है। चेहरा ही नहीं शरीर के किसी भी अंग पर लगे रंग को छुड़ाना हो तो भी इस पेस्ट का उपयोग किया जा सकता है।

3. त्वचा पर लगे पेंट को छुड़ाने के लिए दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर लेप बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। अब इसके बाद हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें। बीस-पच्चीस मिनट बाद साबुन लगाकर चेहरा धोएं। आपकी त्वचा पर लगा रंग उतर जाएगा। ध्यान रहे कि लेप चेहरे पर लगाने के दौरान बहुत रगड़ें नहीं और बेहतर परिणाम के लिए स्पंज का प्रयोग करें।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल