लाइव न्यूज़ :

रसोई में रखी इस काली चीज से दूर हो जाएगी चेरहे की झाइयां, बस कच्चे दूध में मिलाकर बना लें फेस पैक

By मेघना वर्मा | Updated: March 21, 2020 14:25 IST

अपनी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत दिखाने के लिए महिलाएं बहुत कुछ करती है। महंगे से महंगा ब्यूटी प्रोडक्ट यूज करती है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं के चेहेर पर सबसे ज्यादा जिस चीज की समस्या होती है वो हैं झाइयां।झाइयों को दूर करने का एक रामबाण इलाज आपकी ही रसोई से निकलता है।

हर लड़की चाहती है कि वो सबसे हटकर और खूबसूरत लगे। उसके चेहरे पर ना कोई दाग हो ना धब्बे। अपनी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत दिखाने के लिए वो बहुत कुछ करती है। महंगे से महंगा ब्यूटी प्रोडक्ट यूज करती है। हर महीने समय निकालकर पार्लर जाती है। मगर फिर भी कुछ महिलाओं को उनका नेचुरल ग्लो नहीं मिल पाता। 

महिलाओं के चेहेर पर सबसे ज्यादा जिस चीज की समस्या होती है वो हैं झाइयां। समय से पहले महिलाओं की स्किन पर झाइयों की समस्या बढ जाती है। जगह-जगह से स्किन ढीली पड़ जाती है। ऐसे में वो हजारों रुपये देकर पार्लर के चक्कर काटती हैं। क्या आप जानती हैं घर बैठे इस समस्या से निपटा जा सकता है। 

झाइयों को दूर करने का एक रामबाण इलाज आपकी ही रसोई से निकलता है। वो इलाज है काली उड़द की दाल। जी हां काली उड़द की दाल का फेस मास्क आपके चेहरे से आपकी सारी स्किन प्रॉब्लम के साथ आपकी झाइयों को भी दूर कर देता है। आप भी जानिए कैसे बनाते हैं काली उड़द की दाल का फेसपैक-

सामग्री

उड़द दाल- 3 टेबलस्पूनकच्चा दूध- आवश्यकतानुसारविटामिन-ई कैप्सूल- 1

कैसे बनाएं काली उड़द की दाल का फेस पैक

1. सबसे पहले एक कटोरी में दूध डाल कर उसमें दाल डालें। 2. अब दाल को फूलने के लिए छोड़ दें।3. 3 से 4 घंटे बाद जब दाल अच्छी तरह फूल जाए तो इसमें से एक्सट्रा दूध निकाल लें। 4. अब इस दाल को एक मिक्सी में पीस लें। 5. ध्यान रखें ये पेस्ट थोड़ा थिक होना चाहिए। 6. अब इस पेस्ट में विटामिन ई के ऑयल की गोली डाल लें।

ऐसे करें फेस पर अप्लाई

1. चेहरे को साफ करके सारा मेकअप उतार लें।2. अब इस पैक को चेहरे पर ऊपर की तरह करते हुए लागएं।3. 5 से 10 मिनट तक बहुत हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें।4. 40 से 50 मिनट तक इस पैक को फेस पर लगा रहने दें। 5. सूखने के बाद रगड़ते हुए चेहरे से इसे निकाल दें। 

6. अब नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ करें।7. बाद में फेस पर मॉइस्चराइजर या फेस क्रीम लगा लें।8. इफेक्टिव रिजल्ट के लिए महीने में दो बार ये पैक जरूर लगाएं। 9. कुछ ही महीनों में झाइयां दूर हा जाएंगी।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन