लाइव न्यूज़ :

घर पर बिना किसी केमिकल के आसानी से बनाएं गुलाब जल, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

By मेघना वर्मा | Updated: June 22, 2020 16:16 IST

मार्केट में मिलने वाला रोज वाटर आपके स्किन को कई बार हार्म कर जाता है। इसे आप आंखों में नहीं डाल सकते। फेक पैक में लगाने के लिए यूज जरूर करते हैं मगर फिर भी कभी-कभी इसका साइड इफेक्ट हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाब जल की इस बोतल को फ्रिज में रखें। घर पर बनाए हुए गुलाब जल को आप लम्बे समय तक इस्तेमाल कर सकती हैं।

गुलाब जल को ब्यूटी रूटीन में शामिल करके आप गुलाब जैसा निखार पा सकती हैं। रोज वाटर की महक और उसके फायदे आपकी स्किन को फ्लॉलेस और ब्यूटीफुल बनाते हैं। इसके कई बेनिफिट्स भी हैं जो आपकी स्किन को निखार देते हैं। 

मार्केट में मिलने वाला रोज वाटर आपके स्किन को कई बार हार्म कर जाता है। इसे आप आंखों में नहीं डाल सकते। फेक पैक में लगाने के लिए यूज जरूर करते हैं मगर फिर भी कभी-कभी इसका साइड इफेक्ट हो जाता है। मगर घर पर आप रोज वाटर को आसानी से बना सकते हैं। 

आइए आपको घर पर ही गुलाब जल बनाने की आसान विधि के बारे में बताते हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा हानिकारक केमिकल से तो बच ही जाएगी, साथ ही इस नेचुरल गुलाब जल का त्वचा को कई गुना अधिक लाभ मिलेगा। 

घर पर गुलाब जल बनाने की विधिअगर आप घर पर गुलाब जल बनाने जा रही हैं तो आपको इसलिए कुछ सामग्री की आवश्यक्ता होगी, जैसे कि - फ्रेश गुलाब के कुछ फूल, शुद्ध पानी (जिसमें किसी भी तरह के प्रदूषित कण ना हो), एक पैन, एक कांच की छोटी बोतल (जिसमें गुलाब जल डालें)।

1. गुलाब के फ्रेश फूल लाएं। अगर ये फूल आर्गेनिक तरीके से उगाए गए हों तो अच्छी बात है

2. इन फूलों की पंखुड़ियों को ध्यान से एक-एक करके तोड़ें और साफ पानी में धो लें

3. अब एक पैन में शुद्ध पानी लें। इस पानी में किसी भी तरह के दूषित कण नहीं होने चाहिए

4. गुलाब की पंखुड़ियों को पैन के पानी में डालें। पैन में इतना पानी होना चाहिए कि गुलाब की ये पंखुड़ियां उसमें डूब रही हों

5. धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट के लिए इस पानी को गर्म होने दें और साथ ही देखते भी रहें कि क्या पानी का रंग बदल रहा है

6. जब गुलाब की सभी पंखुड़ियां अपना रंग खो दें और वह रंग पानी में दिखने लग जाए तो गैस बंद कर दें

7. पानी को ठंडा होने दें और फिर कांच की बोतल में डालकर फ्रिज में रख दें

8. मुंहासों, दाग-धब्बों, पेची स्किन को दूर करने के लिए घर पर बनाएं विटामिन-सी सीरम

हर इस्तेमाल के बाद गुलाब जल की इस बोतल को वापस फ्रिज में ही रखें। ऐसा करने से ये जल्दी खराब नहीं होगा। तो आप भी आज ही ट्राई करें ये विधी और घर पर ही गुलाब जल बनाकर नेचुरल सुंदरता पाएं। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन