लाइव न्यूज़ :

मुल्तानी मिट्टी में घोल कर लगाएं ये 1 सफेद चीज, दमक जाएगा आपका चेहरा

By मेघना वर्मा | Updated: June 9, 2020 14:49 IST

आपकी स्किन पर चाहे जो परेशानी हो एक मुल्तानी मिट्टी का पैक आपके स्किन पर ग्लो लाता है।

Open in App
ठळक मुद्देआप चाहें तो अपनी स्किन पर सिर्फ मुल्तानी मिट्टी का पैक भी लगा सकते हैं। लड़के और लड़कियां अक्सर अपने चेहरे पर मुहासे या दानें से परेशान रहते हैं।

मुल्तानी मिट्टी आपकी स्किन को ठंडा करती है। गर्मी के समय में स्किन को ठंडा रखने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर जरूर लगानी चाहिए। वहीं मुल्तानी मिट्टी में पूजन सामग्री कपूर को मिलाकर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाने से सभी तरह के एक्ने-मुंहासों और फुंसियों से राहत मिलती है। 

लड़के और लड़कियां अक्सर अपने चेहरे पर मुहासे या दानें से परेशान रहते हैं। इसे सही रखने के लिए अक्सर वो केमिकल वाले प्रोडक्ट का यूज करते हैं। इससे आपके स्किन को एलर्जी होने का खतरा भी होता है। इसके अलावा आप घर में मुल्तानी मिट्टी और कपूर का फेस पैक बना कर उसे चेहरे पर लगाएं तो आपको फायदा हो सकता है। 

ऐसे बनाएं कपूर और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में आधा चम्मच कपूर का तेल मिलाएं। आप चाहे तो कपूर का पाउडर भी मिला सकते हैं। अब इसमें एक बड़ा चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छी तरह घोलें और इसे अपने हाथ पैर और चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद जब ये सूख जाए तो इसे सादे पानी से धुल लें। ये आपकी ड्राय स्किन को भी सही करेगा। साथ ही आपके चेहरे को निखारेगा।

लगाएं सिर्फ मुल्तानी मिट्टी

आप चाहें तो अपनी स्किन पर सिर्फ मुल्तानी मिट्टी का पैक भी लगा सकते हैं। आपकी स्किन पर चाहे जो परेशानी हो एक मुल्तानी मिट्टी का पैक आपके स्किन पर ग्लो लाता है। अगर आपकी स्किन पर डार्क स्पॉट है या झुर्रियां हो तो भी आप मुल्तानी मिट्टी को फेस पर लगा सकते हैं। 

मुल्तानी मिट्टी स्क्रब

ये तो थे मुल्तानी मिट्टी से बनने वाले फेस पैक जिनके इस्तेमाल से आपको इंस्टेंट निखार मिल सकता है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन को लंबे समय के लिए निखार मिले तो फेस पैक से पहले स्क्रब करना बहुत जरूरी है। स्क्रबिंग से चेहरे के रोम छिद्रों में फसी गंदगी बाहर निकल जाती है और ब्लैक-हेड्स, वाइट-हेड्स भी निकल जाते हैं। तो यहां पाएं घर पर मुल्तानी मिट्टी स्क्रब बनाने की आसान विधि और सप्ताह में कम से कम एक बार इसके इस्तेमाल से पाएं दमकती त्वचा। 

मुल्तानी मिट्टी स्क्रब बनाने की विधि

घर पर मुल्तानी मिट्टी स्क्रब बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी- 2 बादाम (दरदरा कर लें), 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, आवश्यकता अनुसार गुलाब जल। बनाने की विधि- एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दरदरा किया हुआ बादाम का पाउडर डालें और गुलाब जल मिलाते हुए गाढ़ा स्क्रब बना लें। यह स्क्रब अधिक पतला नहीं होना चाहिए। अब इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। 

 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन