लाइव न्यूज़ :

सनबर्न और टैनिंग से बचने में काम आएंगे ये होममेड फेस पैक, जानें घर पर बनाने की विधि

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 4, 2022 16:48 IST

सनबर्न और टैनिंग से बचने के लिए आमतौर पर लोग महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, मगर कई बार या तो ये प्रोडक्ट्स स्किन पर सूट नहीं करते या फिर इनका स्किन पर कोई खास इफ़ेक्ट नजर नहीं आता है।

Open in App
ठळक मुद्देआम के साथ ओटमील का फेस पैक आपको सभी स्किन की समस्या से बचाता है। गर्मियों में टैनिंग से बचने के लिए ओट्स और एलोवेरा से बना फेस पैक स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं।

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ ये चिंता भी काफी बढ़ गई है कि आखिर स्किन को सनबर्न और टैनिंग जैसी समस्या से कैसे बचाया जाए। सनबर्न और टैनिंग से बचने के लिए आमतौर पर लोग महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, मगर कई बार या तो ये प्रोडक्ट्स स्किन पर सूट नहीं करते या फिर इनका स्किन पर कोई खास इफ़ेक्ट नजर नहीं आता है। ऐसे में धूप के तपिश से बचने के लिए आप कुछ होम मेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये ना सिर्फ आपकी स्किन को टैनिंग से बचाएंगे बल्कि स्किन से जुड़ी परेशानियों को भी कम करेंगे। 

ओटमील के साथ आम का फेस पैक

गर्मियों के सीजन में आम आने शुरू हो जाते हैं। ये ना सिर्फ आपकी जुबान का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि आपके फेस को भी साफ करते हैं। आम के साथ ओटमील का फेस पैक आपको सभी स्किन की समस्या से बचाता है। इसे बनाने के लिए एक पका आम, 4 से 5 बादाम, 2 चम्मच दलिया व 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर मिक्सी में पीसकर स्मूद पेस्ट बनाएं। चेहरे पर 10 से 15 मिनट पैक लगाने के बाद हल्के हाथों से स्क्रबिंग करते हुए साफ कर लें। उसके बाद फेस को सादे पानी से धो लें।

ओट्स और एलोवेरा टैनिंग से रखेगा दूर

गर्मियों में टैनिंग की भी सबसे ज्यादा समस्या होती है। इससे बचने के लिए ओट्स और एलोवेरा से बना फेस पैक स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। ये आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाएगी। इसे बनाने के लिए एलोवेरा जेल में मुट्ठीभर सूखा ओटमील मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर क्लॉकवाइज 5 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे पांच मिनट तक लगा हुआ छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें।

ये दोनों ही फेस पैक घर पर बनाना बेहद आसान है। आमतौर पर लोग बिजी लाइफस्टाइल की वजह से अपनी त्वचा का खास ख्याल नहीं रख पाते हैं, लेकिन थोड़ा सा समय निकालकर आप अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन