लाइव न्यूज़ :

बाजारी लिपस्टिक को कहें अलविदा, घर पर बनाएं 'चुकंदर की लिपस्टिक', जानें इसके ब्यूटी बेनेफिट्स

By गुलनीत कौर | Updated: October 28, 2018 09:46 IST

चुकंदर के गुण से होंठों का प्राकृतिक रंग वापस लौट आएगा और आप रोजाना इसे होंठों पर इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 

Open in App

सेहत और सौन्दर्य दोनों के लिए चुकंदर के कई फायदे हैं। इसका रोजाना सेवन शरीर में खून की कमी नहीं होने देता। त्वचा भी अन्दर से ग्लो करती है। लेकिन आज हम खासतौर से केवल होंठों के लिए चुकंदर का एक प्रयोग आपको बताने जा रहे हैं। 

लड़कियों के फेमस कॉस्मेटिक में से एक होती है लिपस्टिक। कुछ लड़कियां रोजाना ही इसका इस्तेमाल करती हैं। ये लिपस्टिक चेहरे की रंगत को तो बढ़ाती है लेकिन इसे बनाने के लिए इसमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल होंठों की स्किन को डैमेज करते हैं।

होंठों के रंग का डार्क होना, स्किन का खराब होना और नेचुरल रंग का धीरे धीरे ख़त्म होना, यह सब लिपस्टिक के कारण भी होता है। इसलिए यहां हम आपको चुकंदर से बनने वाली लिपस्टिक के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे आप घर पर ही बना सकते हैं। चुकंदर के गुण से होंठों का प्राकृतिक रंग भी वापस लौट आएगा और आप रोजाना इसे होंठों पर इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 

सामग्री

- फ्रेश चुकंदर- नारियल का तेल- फूड प्रोसेसर- स्ट्रेनर- छोटी कटोरी (कांच की हो तो बढ़िया है)

चुकंदर से लिपस्टिक बनाने की विधि:

स्टेप 1सबसे पहले एक फ्रेश चुकंदर लें और उसे पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। अब इसे छेलें और इसके छोटे छोटे टुकड़े करके फूड प्रोसेसर में डालकर पीस लें

स्टेप 2इसके बाद इस पेस्ट को एक कांच की छोटी कटोरी में निकालें। ध्यान रहे कि चुकंदर पूरी तरह पिसा हुआ हो, कोई टुकड़ा बचा नहीं होना चाहिए। इसके अलावा इस पेस्ट को पीसते समय या बाद में भी इसमें पानी ना मिलाएं

स्टेप 3कटोरी में निकाले हुए पेस्ट में अब एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। आपको एक चम्मच से कम तेल नहीं मिलाना हैं, नहीं तो चुकंदर की ये लिपस्टिक ड्राई बनेगी जो कि होंठों को आवश्यक नमी नहीं दे सकेगी

स्टेप 4पेस्ट में नारियल तेल डालने के बाद इसे साफ चम्मच या टूथपिक से मिलाएं। अच्छी तरह मिलाने के बाद पेस्ट को फ्रीजर में रख दें

ये भी पढ़ें: बालों को तेजी से बढ़ाने में ये 3 चीजें आएंगी काम, प्रोटीन और विटामिन से हैं भरपूर

स्टेप 5फ्रीजर में रखने के बाद जब यह पेस्ट गाढ़ा और सख्त हो जाए तो इसे चम्मच की मदद से किसी लिप बाम के खाली कंटेनर में निकालें। निकालने के बाद अच्छी तरह प्रेस करें ताकि यह पेस्ट कंटेनर में अन्दर जा कर लिपस्टिक की शेप ले सके

स्टेप 6लिप बाम कंटेनर में डालने के बाद इसे दुबारा फ्रीजर में रख दें। कुछ घंटे के बाद निकालेंगी तो आपकी चुकंदर की लिपस्टिक यूज करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगी। इसे आप डेली यूज के लिए साथ रख सकती हैं

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सस्किन केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन