लाइव न्यूज़ :

'आम' से बनने वाले ये 3 फेसपैक हैं बेहद 'खास', चेहरे पर इंस्टेंट मिलेगा निखार

By मेघना वर्मा | Updated: July 21, 2020 15:06 IST

आम से जुड़े बहुत से ऐसे फेस पैक हैं जिन्हें आप अपने चेहरे पर लगाकर आप बहुत सारी स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआम और बेसन से बना फेसपैक आपके आपकी स्किन से झांइयों को कम करते हैं आपकी स्किन ऑयली है तो यह फेसपैक आपके लिए है।

आम, फलों का राजा माना जाता है। इसके टेस्ट के लोग कायल हैं। ये ना सिर्फ खाने में टेस्टी लगते हैं बल्कि आपके शरीर और सेहत के लिए भी अच्छा होता है। ये सीजनल फल आपकी स्किन के लिए भी बहुत  कारगर है। इसकी मदद से आपका फेस ग्लो करने लगेगा। 

आम से जुड़े बहुत से ऐसे फेस पैक हैं जिन्हें आप अपने चेहरे पर लगाकर आप बहुत सारी स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको आम से बनें ऐसे ही 3 फेसपैक बताने जा रहे हैं जो आपके फेस पर ग्लो पैदा करती हैं। आप भी घर बैठे आसनी से ये फेस पैक बना सकते हैं-

ऐसे बनाएं आम का फेसपैक

1. मैंगो पल्प फेसपैक

मैंगो पल्प फेस पैक से आप अपनी स्किन को एक टोन का कर सकते हैं। इसके लिए आप आम का गुदा निकालकर चेहरे पर दो से तीन मिनट तक रगड़ लें। इसे आप हल्के हाथ से मसाज करें। कुछ देर मसलने के बाद इसे चेहरे पर पांच से सात मिनट तक चेहरे पर ऐसे ही छोड़ दें। अब इसे ठंडे पानी से चेहरे  को साफ कर लें। इससे आपकी स्किन पर निखार होगा। 

2. आम और बेसन का फेसपैक

आम और बेसन से बना फेसपैक आपके आपकी स्किन से झांइयों को कम करते हैं और टैनिंग सही करते हैं। इसके लिए आम का गुदा, दो चम्मच बेसन और आधा चम्मच शहद के साथ कुछ पिसे हुए बादाम लें। इन सभी को मिक्स करके इसका पेस्ट बना लें। अब इसे दस से 12 मिनट चेहरे पर लगा लें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें।

3. आम और दही

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो यह फेसपैक आपके लिए है। इसके लिए आम के पल्प में एक चम्मच दही मिलाएं, अब इसमें शहद मिला लें। इसकी मोटी परत आप चेहरे पर लगा लें। अब इसे 10 मिनट बाद अपने चेहरे से हटा लें। ये फेसपैक आपकी स्किन को इवेन टोन बनाता है साथ ही आपके फेस को और ग्लोइंग बनाता है। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन