लाइव न्यूज़ :

Hair Care Tips: बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए काम आएंगे ये 7 हेयर केयर टिप्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 4, 2022 16:04 IST

अक्सर लोग झड़ते और कमजोर बालों को लेकर चिंतित नजर आते हैं। यही नहीं, कई बार तो इस चिंता की वजह से लोग बालों के ट्रीटमेंट में काफी पैसे भी खर्च कर देते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मन-मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलते हैं।

Open in App

Hair Care Tips: आजकल के बदलते लाइफस्टाइल के कारण सेहत के साथ-साथ बालों पर भी काफी असर पड़ता है। ऐसे में अक्सर लोग झड़ते और कमजोर बालों को लेकर चिंतित नजर आते हैं। यही नहीं, कई बार तो इस चिंता की वजह से लोग बालों के ट्रीटमेंट में काफी पैसे भी खर्च कर देते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मन-मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलते हैं। ऐसे में अगर आप भी हेल्दी और मजबूत बाल चाहते हैं तो यहां बताए गए 7 हेयर केयर टिप्स इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। 

(1) गीले बालों में सावधानी से कंघी करें क्योंकि वे नाजुक होते हैं और ऐसे में इनके टूटने की संभावना ज्यादा होती है। चौड़े दांतों वाली कंघी लें और इसे अपने बालों की जड़ों से सिरे तक जितना हो सके धीरे से चलाएं।

(2) स्प्लिट एंड से छुटकारा पाने के लिए अपने बालों को नियमित रूप से कुछ हफ्तों के अंतराल में ट्रिम कराते रहें। स्प्लिट एंड्स को दोबारा उगने से बचाने के लिए हर 6 से 8 हफ्ते में अपने बालों का लगभग 1/4 इंच हिस्सा काटें।

(3) अपने बालों को रोज न धोएं और जब भी करें तो बालों पर कंडीशनर लगाएं। कोशिश करें कि एक ही ब्रांड के शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

(4) कंडीशनर को ठंडे पानी से धो लें क्योंकि यह मजबूती और चमक दोनों के लिए अच्छा होता है।

(5) हम जब भी कोई खाने का सामान खरीदते हैं तो पैक के पीछे के लेबल को जरूर चेक करते हैं। मगर शैम्पू खरीदते समय अधिकांश लोग लेबल चेक नहीं करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अब से इसका भी लेबल जरूर चेक करिए क्योंकि पिछले कुछ सालों में शैम्पू में सल्फेट की मात्रा काफी बढ़ गई है। 

सल्फेट्स क्या हैं? 

सल्फेट्स ही कारण है कि आपके शैम्पू में झाग कितना आता है। वे आपके सिर और बालों को साफ करते हैं, जिससे गंदगी निकल जाती है। लेकिन कुछ शोधकर्ता यह भी सुझाव देते हैं कि वे आपके बालों से आवश्यक तेलों को छीन लेते हैं। यही कारण है कि जब आपकी आंखों में शैम्पू चला जाता है तो इतनी इरीटेशन क्यों है। यदि आप सिर पर किसी प्रकार की जलन महसूस करते हैं या समय के साथ अपने बाल सूखते हुए पाते हैं तो कोशिश करें और एक ऐसा शैम्पू खरीदें जो सल्फेट मुक्त हो।

(6) अगर आपके बाल रूखे हैं तो कलर करने से बचना ही बेहतर है।

(7) बालों में तेल लगाना न भूलें। दरअसल, तेल बालों में पोषण तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। ऐसे में आप चम्पी के लिए नारियल का तेल या ओलिव ऑयल इस्तेमाल कर सकते हैं। 

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स