लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में फटे होंठों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 घरेलू तरीके, एक दिन में दिखेगा असर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 30, 2019 15:34 IST

हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो आपके फटे होंठों से आजादी दिलाएंगे और इन्हें मुलायम और अट्रैक्टिव बनाते हुए खूबसूरत भी बनाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देफटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करेंरात को सोने से पहले होंठों पर खीरे का रस लगा लें

सर्दियों के आते ही मौसम के साथ-साथ स्किन में भी बदलाव दिखने लगते हैं। बॉडी स्किन रूखी होने लगती है और होंठ फटने लगते हैं। ये सर्दियां लगती काफी सुहानी है लेकिन अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आती है। खासतौर पर फटें होठ इस मौसम की सबसे बड़ी प्रॉब्लम बनती है। इससे चेहरे का ग्लो भी कम होता है।

ऐसे में फटे होंठों को मुलायम और सुंदर बनाने की जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो आपके फटे होंठों से आजादी दिलाएंगे और इन्हें मुलायम और अट्रैक्टिव बनाते हुए खूबसूरत भी बनाएंगे। तो आइए हम जानते हैं कुछ उपायों के बारे में....

शहद

होंठों को सॉफ्ट बनाने के लिए शहद काफी फायदेमंद होता है। यह होंठों को नर्म बनाने का काम करता है। इसके लिए शहद से कुछ देर तक होंठों की मसाज करें इसके बाद छोड़ दें। इस उपाय को दिन में दो बार करें। कुछ ही देर में आपको फर्क दिखने लगेगा।

सरसों का तेल

रात को सोने से पहले अपनी नाभी पर सरसों का तेल लगा कर छोड़ दें। ऐसा रोजाना करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे होंठों का रूखापन खत्म हो जाएगा और होंठ कभी नहीं फटेंगे।

एलोवेरा जेल

फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए एलोवेरा जेल बेस्ट ऑप्शन होता है। होंठों को मुलायम बनाने के लिए फ्रेश एलोवेरा लें। एलोवेरा के पत्तों से जेल को निकाल कर उससे धीरें-धीरे होंठों की मसाज करें। ऐसा करने से होंठों का रूखापन और डार्कनेस खत्म होगी।

खीरा

खीरा वैसे तो पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। खीरे से फटे होंठों को भी मुलायम बना सकते हैं। रात को सोने से पहले होंठों पर खीरे का रस लगा लें। अब रात भर इसे ऐसे ही छोड़ दें। सुबह आप देखेंगे कि होंठ मुलायम और पिंक होंगे।

गुलाब की पंखुड़ियां

फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें। पंखुड़ियों को साफ पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। अब इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को तकरीबन 15 मिनट के लिए होंठों पर लगाएं रखें। ऐसा करने से फटे होंठ मुलायम होंगे साथ ही इनका कालापन भी दूर होगा।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सस्किन केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन