लाइव न्यूज़ :

मेकअप के सही इस्तेमाल से छुपाएं पिंपल्स, जानें 5 आसान स्टेप्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 2, 2022 17:41 IST

पिंपल को कवर करने के लिए हमेशा अच्छे मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। संक्रमण के कारण ही पिंपल बनता है, ऐसे में अगर सस्ते और अधिक हानिकारक मेकअप का इस्तेमाल किया जाएगा तो यह और भी बिगड़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देचेहरे पर बने पिंपल को कवर करने के लिए आपको चाहिए ये पांच चीजें- प्राइमर, कंसीलर, कंसीलर ब्रश, फाउंडेशन, सेटिंग पाउडर।रात को पार्टी में जाना हो और शाम तक चेहरे पर अचानक पिंपल आ जाए, यह किसी भी लड़की के लिए अचानक लगने वाले झटके जैसा है।ऐसे में कितने ही घरेलू नुस्खे अपना लो, वह पिंपल तो अपना समय लेकर ही जायेगा।

रात को पार्टी में जाना हो और शाम तक चेहरे पर अचानक पिंपल आ जाए, यह किसी भी लड़की के लिए अचानक लगने वाले झटके जैसा है। ऐसे में कितने ही घरेलू नुस्खे अपना लो, वह पिंपल तो अपना समय लेकर ही जायेगा। लेकिन अब क्या किया जाए? क्या इस तरह पिंपल वाले फेस के साथ पार्टी में जाएं? नहीं, मेकअप का इस्तेमाल कर पिंपल को छुपाया जा सकता है, आइए जानते हैं कैसे:

पिंपल को कवर करने के लिए हमेशा अच्छे मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। संक्रमण के कारण ही पिंपल बनता है, ऐसे में अगर सस्ते और अधिक हानिकारक मेकअप का इस्तेमाल किया जाएगा तो यह और भी बिगड़ सकता है। चेहरे पर बने पिंपल को कवर करने के लिए आपको चाहिए ये पांच चीजें- प्राइमर, कंसीलर, कंसीलर ब्रश, फाउंडेशन, सेटिंग पाउडर।

पिंपल को मेकअप से कवर करने का तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले अपने चेहरे को गीले कपड़े से साफ कर लें और मॉइस्चराइजर लगाकर स्किन को मॉइस्चराइज कर लें। मॉइस्चराइजर की जगह टोनर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्टेप 2: अब चेहरे पर प्राइमर लगाएं। यह प्राइमर आकी स्किन और मेकअप के बीच के बैरियर को बनाता है। लंबे एमी तक मेकअप को चेहरे पर बनाए रखता है और स्किन में मर्ज होने से रोकता है। इस प्राइमर को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं या फिर केवल उन जगहों पर भी लगा सकते हैं जहां पिंपल्स हों। 

स्टेप 3: अब कलर करेक्टर या फिर कंसीलर का इस्तेमाल करें। अपनी स्किन टोन के हिसाब से मार्केट से कलर करेक्टर या कंसीलर लें और उसे ब्रश की सहायता से पिंपल के ऊपर डैबी करें। यह पिंपल की स्किन के रंग को चेहरे की स्किन के बराबर लाएगा।

स्टेल 4: अब इसके बाद पिंपल के ऊपर ब्रश से फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन की जगह आप बीबी क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकती है। यह फाउंडेशन आपकी पिंपल के रंग को आपके बाकी मेकअप के रंग के साथ मैच करने में मदद करेगा। फाउंडेशन लगाने के बाद इसे ब्लेंडिंग ब्रश से फैलाएं ताकि यह स्पॉट की तरह डार्क ना लगे। 

स्टेप 5: अब आखिर में सेटिंग पाउडर से पिंपल पर लगे अधिक फाउंडेशन को सेट कर लें। इस सेटिंग पाउडर की मदद से कांसीलर और फाउंडेशन भी पानी जगह लंबे समय तक बना रहेगा। अब आपका पिंपल आपके चेहरे की बाकी स्किन के साथ मिल चुका है। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सस्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन