लाइव न्यूज़ :

Skin Care Tips: शादी से पहले चेहरे पर नजर आ रहे मुंहासे? जानिए प्री-वेडिंग ब्रेकआउट को कैसे करें हैंडल

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 9, 2022 16:17 IST

कई बार होने वाली दुल्हन को समझ नहीं आता कि चेहरे पर आए बिन बुलाए मेहमानों को कैसे हटाया जाए। पिंपल्स को हटाने के लिए जरूरी है कि आप किसी भी तरह का तनाव न लें और अपनी डाइट को सही रखें। यहां प्री-वेडिंग ब्रेकआउट को हैंडल करने के तरीकों के बारे में बताया गया है।

Open in App

Skin Care Tips: हर दुल्हन बेदाग और दमकती त्वचा चाहती है, लेकिन कई बार शादी से ठीक कुछ दिनों पहले चेहरे पर पिंपल आने लगते हैं जो दुल्हन की खूबसूरती में दाग लगा देते हैं। ऐसे में कई बार होने वाली दुल्हन को समझ नहीं आता कि चेहरे पर आए बिन बुलाए मेहमानों को कैसे हटाया जाए। पिंपल्स को हटाने के लिए जरूरी है कि आप किसी भी तरह का तनाव न लें और अपनी डाइट को सही रखें। यहां प्री-वेडिंग ब्रेकआउट को हैंडल करने के तरीकों के बारे में बताया गया है: 

त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें

यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें मुंहासों की दिक्कत रहती ही है तो आपको घरेलू उपचार और नुस्खे वाली दवाओं के बीच का अंतर पता होगा। शादी के दिन से कम से कम 6 महीने पहले त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श करना शुरू करें। यदि कोई त्वचा या बालों की समस्या है जिसे आप ठीक करना चाहते हैं, लेकिन अपनी शादी से कुछ दिन पहले भी किसी के पास जाने से परहेज न करें क्योंकि एक त्वचा विशेषज्ञ उन झाइयों को ठीक करने में मदद कर सकता है।

डेयरी और चीनी से बचें

शादी के घर वाला खाना बहुत लुभावना होता है, लेकिन लगातार खुद को याद दिलाएं कि आप अपनी शादी के दिन कैसा दिखना चाहते हैं। चीनी के साथ दूध, पनीर और अंडे जैसे डेयरी उत्पाद मुंहासों के बढ़ते कारक साबित होते हैं, इसलिए पौष्टिक आहार लेने पर ध्यान दें जो पेट के लिए भी हल्का हो। दही, छाछ, नारियल पानी और फल (आम नहीं) जैसे खाद्य पदार्थ आपके दैनिक भोजन का एक बड़ा हिस्सा होना चाहिए। यह न केवल पिंपल्स को दूर रखेगा बल्कि चमक में भी मदद करेगा। 

पिंपल पैच का इस्तेमाल करें

हाइड्रोकोलॉइड पिंपल पैच पिंपल्स को तेजी से ठीक करने का एक शानदार तरीका है क्योंकि यह उन्हें सील कर देता है और पर्यावरण प्रदूषण के कारण बैक्टीरिया के प्रसार को रोकता है। इनमें बीटािन सैलिसिलेट जैसे तत्व होते हैं जो एक्सफोलिएशन में भी मदद करते हैं।

अपने हाथों को चेहरे से दूर रखें

हर समय अपने चेहरे को छूना या अपने नाखूनों का उपयोग करके खुजली करना या मुंहासों को दूर करना इसे और भी बदतर बना सकता है। इसलिए अपनी शादी के दिन से 10-12 दिन पहले हैंड-ऑफ फेस पॉलिसी का अभ्यास करें।

कार्बन पील

यह कार्बन सॉल्यूशन और क्यू स्विच लेजर के उपयोग के माध्यम से पिंपल्स के आकार को कम करने, छिद्रों की उपस्थिति को कम करने और चेहरे पर चमक लाने का एक सिद्ध तरीका है। जरूरत पड़ने पर इसके लिए अपने त्वचा विशेषज्ञ से पूछें।

हल्के मेकअप प्रोडक्ट्स पर स्विच करें

भारी मॉइश्चराइजर और फाउंडेशन में रोमछिद्रों को बंद करने की क्षमता होती है और अंततः मुंहासे हो जाते हैं इसलिए हल्के एक्वा जेल-आधारित प्रोडक्ट्स पर स्विच करें। 

कंसील

यदि आपके पास उपरोक्त में से किसी के लिए समय नहीं बचा है, तो पिंपल पैच का उपयोग करके जिट्स को कवर करें और फिर मेकअप आर्टिस्ट को अपना जादू चलाने दें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन