लाइव न्यूज़ :

Upper Lips के बाल झट से होंगे साफ, पार्लर में नहीं खर्च करने पड़ेगें हजारों रुपये-करें ये 3 घरेलू नुस्खे

By मेघना वर्मा | Updated: March 15, 2020 09:19 IST

महिलाओं को होठों के ऊपर आने वाले इस बाल की ग्रोथ इतनी तेज होती है कि हर 15 दिन में उन्हें पार्लर के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदूध और हल्दी दोनों ही आपकी स्किन को नेचुरल तरीके से केयर करने और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।बेसन और दही आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Upper Lips के बाल वो हैं जिनका बढ़ना सबसे ज्यादा आपकी खूबसूरती पर असर डालता है। महिलाओं को होठों के ऊपर आने वाले इस बाल की ग्रोथ इतनी तेज होती है कि हर 15 दिन में उन्हें पार्लर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस बालों को थ्रेड से निकलवाना बहुत पेनफुल भी होता है। मगर आप चाहें तो इनकी ग्रोथ को कम कर सकती हैं। 

अपने फेस को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आप तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती होंगी। वहीं कई महिलाएं घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं। आप अपर लिप्स के बाल को भी घरेलू नुस्खों की मदद से कम कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे-

1. बेसन और दही आएगा काम

बेसन और दही आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही ये आपके अपर लिप्स के बालों को हटाने में भी मदद करता है। इसके लिए बेसन, दही और एक चुटकी हल्दी को मिला लें। इस पेस्ट को अपर लिप्स पर अच्छी तरह लगाएं। जब ये पेस्ट सूखने लगे तो धीरे-धीरे इसे अपनी स्किन पर रगड़ें। 

15 से 20 मिनट बाद धीरे से रगड़ते हुए इसे साफ करें। ठंडे पानी से चेहरा धो लें। कुछ दिनों तक ये प्रक्रिया करें आपको इसका असर जल्द ही दिखने लगेगा। 

2. दूध के साथ हल्दी

दूध और हल्दी दोनों ही आपकी स्किन को नेचुरल तरीके से केयर करने और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। साथ ही इन दोनों का पेस्ट आपके अपर लिप्स के बालों को भी हटाने में मदद करेगा। इसके लिए हल्दी पाउडर को दूध के साथ मिलाकर अपर लिप पर अच्छे से लगा लें। 

आधा घंटा या तब तक इस पेस्ट को लगा रहने दें जब तक ये सूख नहीं जाता। जब ये पेस्ट सूखने लगे तो धीरे-धीरे इसे रगड़ते हुए ऊपर की ओर से छुड़ाएं। इससे आपके अपर लिप्स की ग्रोथ कम हो जाएगी। 

3. नींबू और चीनी का कमाल

नींबू और चीनी के लेप का इस्तेमाल करके भी अपर लिप्स के बालों को आसानी से हटा सकती हैं। इसके लिए नींबू के रस में चीनी मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपर लिप्स के बालों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने दें। इसके बाद पानी से चेहरे को धो लें।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल