लाइव न्यूज़ :

घमौरियां अब नहीं करेंगी परेशान, ये मास्क देंगे फेस के दानों से छुटकारा

By मेघना वर्मा | Updated: June 28, 2020 16:21 IST

चेहरे पर भी पसीने से छोटे-छोटे दानें या रैशेज पड़ जाते हैं। जिसकी वजह से पूरी स्किन बेकार लगने लगती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मियों में दही का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। घमौरियों की वजह से आपको कई और स्किन एलर्जी भी हो जाती है।

गर्मियों में पसीना सबसे बड़ी मुसीबत बन जाता है। हाथ, पैर, अंडरआर्म्स के साथ ये आपके फेस को भी इफेक्ट करता है। गर्मियों में घमौरियों की वजह से आपकी ब्यूटी पर असर पड़ता है। कुछ लोगों के चेहरे पर भी पसीने से छोटे-छोटे दानें या रैशेज पड़ जाते हैं। जिसकी वजह से पूरी स्किन बेकार लगने लगती हैं।

गर्मियों में एक समय ऐसा भी होता है जब पंखा, कूलर और एसी सभी के होते हुए भी बहुत गर्मी लगती हैं। आपके चेहरे पर भी जलन होती है। इन घमौरियों की वजह से आपको कई और स्किन एलर्जी भी हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप घरेलू तरीकों से इन घमौरियों को चलता करें। 

आज हम आपको कुछ ऐसे ही फेस पैक बताने जा रहे हैं जो आपके फेस को छोटे दानों और घमौरियों से राहत देकर ठंड पहुंचाएंगे-

1. एलो-वेरा मिंट पैक

इसे बनाने के लिए फ्रेश एलोवेरा जेल निकालें। इसमें फ्रेश पुदीना की पत्तियों को धुल लें। अब ग्रीन टी के साथ एलोवेरा जेल और पुदीना की पत्तियों को पीस लें। अब इसे ब्लेंडर से निकाल कर फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दें। जब ये पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसे चेहरे पर लगा लें। खासकर उन जगहों पर जहां घमौरियां हों। सूखने के बाद इसे थुल लें। 

2. मुल्तानी मिट्टी और दही

गर्मियों में दही का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। ये आपके पेट को अंदर से ठंडा रखता है। इसे मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर आप फेस पर भी अप्लाई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए दो चम्मच दही और चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी को कटोरी में डालें। इसके बाद इसे अच्छे से मिलाएं। इस पेस्ट को अब अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपने चेहरे को धुल लें। मुल्तानी मिट्टी आपके फेस को ठंडक पहुंचाएगी। साथ ही घमौरियों से राहत मिलेगी।

3. नीम और गुलाब जल

नीम की कुछ पत्तियों को धोकर पीस लें। इसमें कुछ बूंद गुलाब जल डालें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। ये एंटीसेप्टिक की तरह काम करेगा। एंटी-इंफ्लामेट्री फेस पैक घमौरी से भी राहत देगा। साथ ही किसी भी तरह का इंफेक्शन भी नहीं होगा।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन