लाइव न्यूज़ :

Beauty Tips: डार्क सर्कल, काले होठ, झड़ते बाल, ऑयली स्किन जैसी कई समस्याओं को जड़ से खत्म करेगा ये खास फेस फैक

By मेघना वर्मा | Updated: January 27, 2020 09:06 IST

हर हफ्ते इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं कुछ ही दिनों मे आपकी सारी स्किन प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देआपके चेहरे के कील मुहांसे भी दूर होंगे। चुकंदर के रस को रात सोने से पहले अपने होठों पर लगाएं।

मौसम चाहे जैसा भी हो झड़ते बाल, ऑयली स्किन, डार्क सर्कल और काले होठ की समस्या अक्सर ही आपको भी परेशान करती होगी। बहुत सी लड़कियां इस परेशानी से निजात पाने के लिए हजारों रुपए पार्लर में खर्च करती हैं। 

कुछ तो इतनी डिप्रेस हो जाती हैं कि इसके लिए डॉक्टर्स की प्रिस्क्राइब की गई दवाइयां भी लेने लगती हैं। मगर क्या आप जानती हैं कि आपके फ्रिज में रखी एक सब्जी आपको इन सभी मुश्किलों से निजात दिला सकती है। उस सब्जी का नाम है चुकंदर। 

जी हां सर्दियों के समय में ना सिर्फ चुकंदर रस आपको शरीर के अंदर से स्ट्रॉन्ग बनाता है बल्कि आपकी ब्यूटी को निखारने में भी चुकंदर का बहुत बड़ा हाथ है। आइए आज आपको बताते हैं कि किस तरह आप चुकंदर का इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे और बालों को और खूबसूरत बना सकते हैं। 

1. ऑयली स्किन के लिए चुकंदर का फेस फैक

इसे बनाने के लिए आपकी चुकंदर को पीसना होगा। उसमें एक चम्मच हदी और एक चम्मच उड़द दाल को पीसकर मिक्स कर लें। इसके बाद उसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। जब ये पैक सूख जाए तो इसे धो लें। हर हफ्ते इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं कुछ ही दिनों मे आपकी सारी स्किन प्रॉब्लम दूर हो जाएगी। साथ ही आपके चेहरे के कील मुहांसे भी दूर होंगे। 

2. होंठ का कालापन होगा दूर

आपके होंठ भी समय और प्रदूषण के कारण काले हो रेह हैं तो किसी भी केमिकल चीजों को नाजुक होठों पर ना लगाएं। इसके लिए चुकंदर के रस को रात सोने से पहले अपने होठों पर लगाएं। ये आपकी होठों पर ग्लिसरीन का काम करेंगे। इससे आपके होठ वापिस लाल हो जाएंगे और उनकी कोमलता बनी रहेगी।

3. झड़ते बालों के लिए कारगर

झड़ते बालों के लिए भी चुकंदर रामबाण है। इसके लिए आपको चुकंदर के रस को पीसकर उसमें एक चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच दही, आधा चम्मच दही और आधा चम्मच भीगा हुआ मेथी दाना और एक आंवला पीसकर मिक्स कर लें। इस पैक को हफ्ते में 2 दिन लगाएं। आपके बाल झड़ने कम हो जाएंगे और आपको कंडिशनर की जरूरत भी नहीं होगी। 

4. डार्क सर्कल के लिए चुकंदर

चुकंदर आपको टैनिंग और डार्क सर्कल से भी दूर रखेगी।  अगर आप डार्क सर्कल से परेशान हैं तो पैक बनाने के लिए 1 चम्मच चुकंदर के जूस में कुछ बूंदे बादाम के तेल की मिक्स करें और आंखों के आस-पास डार्क सर्कल पर लगाएं। रोजाना लगाने से कुछ ही दिन में आपको फर्क महसूस होने लगेगा।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल