लाइव न्यूज़ :

ठंड में Dandruff से परेशान हैं तो टमाटर के रस में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, हफ्तेभर में गायब हो जाएगी रूसी

By मेघना वर्मा | Updated: January 4, 2020 16:19 IST

रूसी, स्कैल्प में मौजूद नमी को छीन लेता है। साथ ही इस दौरान वातावरण में malassezia नाम का फंगस भी अधिक होता है जिस वजह से बालों में रूसी की समस्या होती है।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी तब ज्यादा होती है जब आपकी स्किन ऑइली हो या आपके हॉर्मोनल में तेजी से बदलाव हो रहा हो।मेथी के दानें भी आपको रूसी से छुटकारा दिलाएंगे।

सर्दियां इन दिनों कहर बरपा रही हैं। सर्दियां में जितनी स्किन की समस्या होती है उतना ही परेशान करती है सिर की रूसी। ठंड में अक्सर लोगों को डैंड्रफ की प्रॉब्लम हो जाती है। सुनने में ये नॉर्मल जरूर लगती है मगर इससे आपकी स्कैल्प को काफी नुकसान पहुंचता है। बहुत से लोग बालों के प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये फूंक देते हैं मगर फिर भी उन्हें कोई लाभ नहीं होता। 

रूसी, स्कैल्प में मौजूद नमी को छीन लेता है। साथ ही इस दौरान वातावरण में malassezia नाम का फंगस भी अधिक होता है जिस वजह से बालों में रूसी की समस्या होती है। रूसी तब ज्यादा होती है जब आपकी स्किन ऑइली हो या आपके हॉर्मोनल में तेजी से बदलाव हो रहा हो। अगर आपका स्कैल्प हद से ज्यादा सेंसटिव है तब भी आपको डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। 

आज हम आपको ऐसा ही एख घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जिससे बिना ज्यादा रुपये खर्च किए आप अपनी डेंड्रफ की समस्या को खत्म कर सकते हैं। 

डैंड्रफ से निपटने के करें ये 3 उपाय

1. टमाटर के रस और मुल्तानी मिट्ट को मिलाकर इसका एक पेस्ट तैयार करें। इसे अपने बालों में लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब बाल सूख जाए तो इसे नॉर्मल पानी से धुल लें। हफ्ते में दो बार इसे करने से आपको फर्क महसूस होने लगेगा। 

2. आप चाहें तो नारियल के तेल या ऑलिव ऑइव में कपूर लगाकर इसे बालों पर लगाएं और इससे मसाज करें। इससे भी आपकी डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी। इस बात का ध्यान रखना होगा कि कपूर को बहुत ज्यादा देर तक सिर पर ना रखें इससे आपको ठंड भी लग सकती है। 

3. मेथी के दानें भी आपको रूसी से छुटकारा दिलाएंगे। मेथी के दानों को भिगोकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसे स्कैल्प में लगाएं और कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे धो लें। हफ्ते में दो बार इसे करने से आपके बालों रूसी से छुटकारा मिल जाएगा। 

बालों में रेग्युलरी कंघी करें

ठंड के समय में अक्सर हम आलस के कारण बाल में कंघी नहीं करते। इससे भी आपके रूसी पर काफी फर्क पड़ता है। जब आप कंघी का इस्तेमाल करते हैं तो आपका स्कैल्प उत्तेजित होता है और उसमें ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे स्कैल्प में मौजूद नैचरल ऑइल का सीक्रिशन बढ़ता है। ऐसा करने से बाल और स्कैल्प दोनों हेल्दी रहते हैं और हेल्दी स्कैल्प पपड़ी और डैंड्रफ से फ्री रहता है।

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल