लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रोजाना फॉलो करें ये 5 टिप्स, खिल उठेगी त्वचा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 2, 2022 16:06 IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी स्किन का खास ख्याल रख पाना काफी मुश्किल हो गया है। मगर फिर भी आपको ग्लोइंग स्किन पाने के लिए थोड़ा समय तो निकालना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देहम कितना ही चेहरा धो क्यों ना लें लेकिन फिर भी चेहरे के रोमछिद्रों की गदंगी को साफ करना मुमकिन नहीं होता है। आपकी स्किन को जो फेसवॉश सूट करता हो उसी का इस्तेमाल करें।चेहरा धोने के बाद इसे साफ कपड़े से पोछ लें और फिर आपकी स्किन टाइप के अनुसार क्रीम का इस्तेमाल करें।

हम सब चाहते हैं कि गर्मी के मौसम में भी हमारी ग्लोइंग स्किन बरकरार रहे। हालांकि, ऐसा नहीं पाता है। यही नहीं, अक्सर ही लोगों को इस बात की शिकायत होती है कि उनकी त्वचा की स्किन कहीं खो सी गई है। दरअसल, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी स्किन का खास ख्याल रख पाना काफी मुश्किल हो गया है। मगर फिर भी आपको ग्लोइंग स्किन पाने के लिए थोड़ा समय तो निकालना पड़ेगा। इस आर्टिकल में हम उन 5 टिप्स के बारे में जानेंगे, जिससे आपकी त्वचा खिल उठेगी।

भाप लें: हम कितना ही चेहरा धो क्यूं ना लें लेकिन फिर भी चेहरे के रोमछिद्रों की गदंगी को साफ करना मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में 5 से 10 मिनट भाप लें। आप चाहें तो भाप लेने वाले पानी में खास ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 

चेहरा साफ रखें: भाप लेने के बाद चेहरा साफ करें। दिन में कम से कम 3 से 4 बार अपना चेहरा फेसवॉश से धोएं। आपकी स्किन को जो फेसवॉश सूट करता हो उसी का इस्तेमाल करें। थोड़े-थोड़े दिनों में फेसवॉश बदलने की भूल ना करें। 

नार्मल पानी से धोएं: अधिक ठंडे या अधिक गर्म पानी से मुंह ना धोएं। हमेशा सामान्य पानी का इस्तेमाल करें। यह आपकी स्किन के रोमछिद्रों को खोलने में मदद करता है और गंदगी को साफ करता है। 

क्रीम लगाएं: चेहरा धोने के बाद इसे साफ कपड़े से पोछ लें और फिर आपकी स्किन टाइप के अनुसार क्रीम का इस्तेमाल करें। हल्के हाथों से चेहरे पर क्रीम या मॉइस्चराइजर लगाएं। 

रोजाना एक्सरसाइज करें: रोजाना सुबह या शाम के समय एक्सरसाइज जरूर करें, व्यायाम करने से चेहरे से पसीना निकलता है जो स्किन पर ग्लो लाता है। व्यायाम के अलावा सैर भी कर सकती हैं। यह आपको नेचुरल ग्लो दिलाने में मदद करेगा।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन