निखरी त्वचा के साथ कुछ ही दिनों में मिलेगा गोरा रंग, अगर अपना लिए ये 5 घरेलू टिप्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: November 4, 2019 06:12 PM2019-11-04T18:12:15+5:302019-11-04T18:12:15+5:30

स्किन की सही से देखभाल न करने के कारण भी आपका रंग गहरा होता जाता है। इसके चलते आपकी बॉडी का असली रंग इसके नीचे छुप जाता है। लेकिन अगर आपने यहां दिए गए उपायों को अपना लिया तो एक हफ्ते में आपका रंग गोरा हो जाएगा...

How to get fair skin naturally: 5 Home remedies tips in Hindi to get fair skin, Skin Care tips in Hindi, Beauty Hacks | निखरी त्वचा के साथ कुछ ही दिनों में मिलेगा गोरा रंग, अगर अपना लिए ये 5 घरेलू टिप्स

निखरी स्किन के साथ कुछ ही दिनों में मिलेगा गोरा रंग

Highlightsचारौली का इस्तेमाल दूध के साथ पीसकर फेसपैक के रूप में किया जा सकता हैचंदन पाउडर हो या फिर चंदन को घिसकर बनाया गया पेस्ट, आपके रंग को निखारने में काफी मदद करता है

गोरे रंग की चाहत में महिलाएं पार्लर में हजारों रुपये खर्च करती रहती हैं। गोरा रंग पाने के लिए न जानें क्या-क्या तरीके अपनाती हैं। लेकिन कई बार वातावरण, धूप, पॉल्यूशन के कारण आपकी त्वचा बेजान हो जाती है। इसके साथ ही स्किन की सही से देखभाल न करने के कारण भी आपका रंग गहरा होता जाता है।

इसके चलते आपकी बॉडी का असली रंग इसके नीचे छुप जाता है। लेकिन अगर आपने यहां दिए गए उपायों को अपना लिया तो एक हफ्ते में आपका रंग गोरा हो जाएगा। हम आपको यहां कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं....

नींबू

नींबू आपके रंग को हल्का करने और गहराई से साफ करने में मदद करता है। यह आपकी स्किन के दाग-धब्बों को भी हटाकर बेदाग कर देता है। नींबू के रस में बेसन या फिर खीरे के रस के साथ मिलाकर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको इसमें फर्क नजर आ जाएगा।

बेसन

बेसन एक नेचुरल और काफी प्रभावी फेसपैक है। इसका इस्तेमाल किसी भी स्किन के लिए किया जा सकता है। आप इसमें दूध या दही मिलाकर, थोड़ी सी हल्दी की मात्रा मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकती है। इसमें चाहें तो नींबू या टमाटर का रस भी मिला सकते हैं। यह शरीर की गंदगी को निकालकर इसे निखारता है।

हल्दी

हल्दी का प्रयोग सर्दियों में रूप निखारने के लिए किया जाता है। कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से कुछ ही दिनों में आपका रंग निखर आएगा।

चंदन पाउडर

चंदन पाउडर हो या फिर चंदन को घिसकर बनाया गया पेस्ट, आपके रंग को निखारने में काफी मदद करता है। यह धीरे-धीरे आपकी स्किन के दाग-धब्बों को भी कम करता है और बेदाग त्वचा देता है। साथ ही यह आपकी स्किन के रंग को भी निखारता है।

चिरौंजी या चारौली

चारौली का इस्तेमाल दूध के साथ पीसकर फेसपैक के रूप में किया जा सकता है। रंग गोरा करने के लिए यह तरीका खूब प्रयोग किया जाता है। इसमें गुलाब की पत्तियों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

Web Title: How to get fair skin naturally: 5 Home remedies tips in Hindi to get fair skin, Skin Care tips in Hindi, Beauty Hacks

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे